Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के इंदौरा उपमंडल में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें एक बजरी से भरा भारी टिप्पर अनियंत्रित होकर रिहायशी क्षेत्र में घुस गया और सीधे एक घर तथा कई दुकानों पर जाकर पलट गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार यह हादसा मीलवां-बरोटा सड़क मार्ग पर उलेहड़ियां गांव के मुख्य चौक के पास हुआ। सुबह करीब 6 बजे पंजाब नंबर का एक टिप्पर मंड भोगरवां स्थित एक स्टोन क्रेशर से बजरी लोड करके पंजाब की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन उलेहड़ियां चौक के पास पहुंचा, तभी अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और टिप्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने घर और दुकानों पर पलट गया।
हादसा इतना जोरदार था कि घर की दीवार पूरी तरह टूट गई और भारी मात्रा में बजरी पूरे आंगन और आसपास फैल गई। दुकानों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान का नुकसान नहीं हुआ, वरना स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय चालक की हालत सामान्य नहीं लग रही थी। लोगों का कहना है कि संभव है कि चालक थकान में हो या फिर वाहन की गति बहुत तेज हो, जिस कारण वह नियंत्रण नहीं रख पाया। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी रोष है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर खनन सामग्री से भरे भारी वाहन तेज रफ्तार से लगातार चलते हैं, जिससे ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण लगाया जाए और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
प्रशासन की ओर से कहा गया है कि क्रेशर से जुड़े वाहनों के लिए समय निर्धारित किया गया है और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि हादसे के समय किसी नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ।
जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों पर दिए बयान को लेकर मुख्यमंत्री...
CM Sukhu ने One Day Value टिप्पणी पर सफाई दी। Panchayati Raj चुनाव, BJP के आरोप और जिला परिषद राजनीत
एचपी शिवा परियोजना के दूसरे चरण के लिए 10 जून तक क्षेत्र चयन...
HP SHIVA Project के दूसरे चरण के लिए 10 जून तक क्षेत्र चयन के निर्देश। बागवानी विकास, किसानों की आय
मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, चिट्टा माफिया को नहीं मिलेगी कोई ...
Himachal में Environment Protection को जन आंदोलन बनाने का आह्वान। Chitta Mafia पर सख्त कार्रवाई, Gre
हिमाचल प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू मे...
हिमाचल में Western Disturbance से मौसम बदला, कई जिलों में Yellow Alert जारी। बारिश, आंधी और तापमान म
15 जून तक स्वगणना करवाएं लोग, जनगणना-2027 को लेकर अपील...
नगर निगम आयुक्त ने लोगों से Self Enumeration करने की अपील की। Census 2027 के तहत 15 जून तक ऑनलाइन जा
हरित पंचायत योजना से अनाथों और विधवाओं को मिलेगा नया सहारा...
हरित पंचायत योजना के तहत Solar Project से होने वाली आय का हिस्सा अब Orphan और Widow परिवारों के कल्य
मंडी में पनीर के 6 सैंपल फेल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी कि...
Mandi में Food Safety विभाग की जांच में 6 Paneer Sample फेल मिले। Honey, Apple Juice और सिरका भी Mis