Author : Rajesh Vyas
पालमपुर में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान नगर निगम आयुक्त नेत्रा मेती ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे 15 जून तक स्वगणना की प्रक्रिया को पूरा करते हुए अपनी आवश्यक जानकारी स्वयं डिजिटल माध्यम से दर्ज करें। उन्होंने कहा कि देश में होने वाली आगामी जनगणना की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और इस बार लोगों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके बाद निर्धारित समय पर जनगणना कर्मी घर-घर पहुंचकर आवश्यक सत्यापन और अन्य प्रक्रिया पूरी करेंगे।
उन्होंने बताया कि स्वगणना की सुविधा का उद्देश्य लोगों की भागीदारी बढ़ाना और जनगणना प्रक्रिया को अधिक सरल एवं प्रभावी बनाना है। इसके लिए नागरिक निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपने परिवार और आवास से जुड़ी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा करें और अपने परिचितों तथा आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
नेत्रा मेती ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गिनती भर नहीं है, बल्कि यह देश और प्रदेश की विकास योजनाओं की मजबूत नींव भी है। जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवास, पेयजल, सड़क और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं तैयार करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का इसमें भाग लेना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वगणना को लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का किसी भी पहचान पत्र या अन्य दस्तावेजों से कोई सीधा संबंध नहीं है। जो व्यक्ति जहां निवास कर रहा है, उसकी गणना उसी स्थान पर की जाएगी। नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रखी जाएगी।
आयुक्त ने बताया कि जनगणना का पहला चरण घरों और भवनों से संबंधित जानकारी एकत्रित करने का होगा। इसके बाद जनसंख्या से संबंधित विस्तृत जानकारी दर्ज की जाएगी। पहले चरण में परिवारों से मकान की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य आवश्यक विवरणों से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए प्रशिक्षित प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना प्रक्रिया में आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों का संकलन अधिक पारदर्शी, सटीक और तेज़ी से किया जा सकेगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति की सही जानकारी दर्ज हो ताकि भविष्य में विकास योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे सही और पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाएं तथा इस राष्ट्रीय महत्व के अभियान में सक्रिय सहयोग देकर जनगणना को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न
15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले ...
15 July Petrol Diesel Price: देशभर में Fuel Rates जारी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत प्रमुख श
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी ...
India vs England ODI Series का पहला मुकाबला आज। रोहित-विराट की वापसी के साथ टीम इंडिया जीत के इरादे
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और क...
England T20 Series में हार के बाद BCCI भारतीय टीम के प्रदर्शन की जांच करेगा। कप्तान Shreyas Iyer और
कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पत...
Kangra News: शाहपुर में बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने से मौत, Police ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत क