सराज क्षेत्र में रात को दर्दनाक हादसा: ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत
सराज क्षेत्र में रात को दर्दनाक हादसा: ट्रक गहरी खाई में गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

Post by : Himachal Bureau

June 6, 2026 3:58 p.m. 454

सराज क्षेत्र की बगस्याड़ शिकावरी सड़क पर शुक्रवार रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रात करीब पौने 11 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक में एक एलएनटी मशीन लदी हुई थी और यह वाहन बगस्याड़ की ओर जा रहा था। रास्ते में कांढी गांव से लगभग 200 मीटर आगे पहुंचते ही ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। बताया जा रहा है कि इस मार्ग की स्थिति काफी खराब है, सड़क कई जगह संकरी और असुरक्षित है, जिससे बड़े वाहनों के लिए यह मार्ग और भी जोखिम भरा हो जाता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक में दो लोग सवार थे। हादसे से कुछ दूरी पहले ही एक व्यक्ति सड़क की खराब हालत को देखते हुए ट्रक से उतरकर पैदल चलने लगा था, जिससे उसकी जान बच गई। इसी दौरान ट्रक अचानक फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।

पीछे चल रही एक कार में सवार तारा चंद ने हादसे को देखकर तुरंत कांढी गांव में फोन कर मदद की सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। आशु, दीपू, नीशू और नीतू सहित ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को खाई से बाहर निकाला।

चालक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संतोष कुमार पुत्र हेम सिंह, निवासी गांव गैहरा, सरकाघाट के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत पर गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे जल्द सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे न हों।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और कोच की होगी समीक्षा कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हिमाचल में बारिश का कहर, 310 सड़कें बंद, कई घरों पर भूस्खलन का खतरा HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस भर्ती में डोप टेस्ट अनिवार्य, चार चरणों में होगा चयन हिमाचल हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी को दी राहत, कारोबारी की शिकायत पर चल रही कार्यवाही हुई समाप्त कांगड़ा में तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच चेन्नई में पहली बार गूंजेगा बिग बैश लीग का रोमांच, 12 दिसंबर को होगा मुकाबला