हिमाचल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हादसा खाई में गिरा टिप्पर
हिमाचल में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हादसा खाई में गिरा टिप्पर

Post by : Himachal Bureau

Jan. 23, 2026 12:50 p.m. 1687

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में गोहर-पंडोह सड़क मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। देर रात करीब साढ़े दस बजे कटिंग कार्य के समय एक डम्फर (टिपर) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था, जिसे दिन में यातायात अधिक होने के कारण रात के समय किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी दरक गई और ऊपर से आए मलबे की चपेट में टिपर आ गया। मलबे के धक्के से टिपर करीब 150 फुट गहरी खाई में लुढ़क गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। खाई से चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक की पहचान गुलशन सोनी, निवासी गांव बागा, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि गोहर पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

#मौसम अपडेट #शिमला #हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #यात्रा समाचार #मंडी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता