कोटखाई में 9 ग्राम चिट्टे के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस
कोटखाई में 9 ग्राम चिट्टे के साथ 28 वर्षीय युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट में केस

Post by : Himachal Bureau

Sept. 19, 2026 2:54 p.m. 106

शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत शिमला पुलिस की डिटैक्शन सैल टीम ने कोटखाई-पुड़ग सड़क मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक 28 वर्षीय युवक को कथित तौर पर चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, डिटैक्शन सैल की टीम बीते शुक्रवार को क्षेत्र में रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान मघाली मोड़ के पास एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली, जिसमें करीब 9 ग्राम चिट्टा बरामद होने का दावा किया गया है।

28 वर्षीय युवक गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक की पहचान 28 वर्षीय गौरव ठाकुर, निवासी जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने कथित रूप से बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील किया और युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस थाना कोटखाई में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read Also:HPU में सुबह-सवेरे ABVP-SFI कार्यकर्ताओं में झड़प, 2 छात्र घायल

सप्लाई नेटवर्क को लेकर पूछताछ

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि कथित तौर पर बरामद चिट्टा वह कहां से लेकर आया था और इसे आगे कहां पहुंचाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और कथित सप्लाई नेटवर्क के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

#शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #हिमाचल प्रदेश पुलिस
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता