Post by : Himachal Bureau
नगरी में सरकार के आदेशों के तहत अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। बुधवार को प्रशासन ने पीले पंजे की मदद से चार दुकानों को तोड़ दिया। यह दुकानें कई वर्षों से बनी हुई थीं और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के दायरे में बताई जा रही थीं।
जानकारी के अनुसार, इन दुकानों को हटाने के आदेश पहले भी कई बार जारी किए जा चुके थे। दुकान मालिकों द्वारा मामला अदालत में ले जाने के कारण कार्रवाई टलती रही, लेकिन बुधवार को सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन ने कार्रवाई अमल में लाई।
कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर चारों दुकानों को ध्वस्त कर दिया।
पीड़ित पक्ष की ओर से मुनीश वर्मा ने प्रशासन की कार्रवाई पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि ये दुकानें वर्ष 1982 में बनी थीं और यदि इन्हें अवैध माना जा रहा है, तो नगरी में कई अन्य दुकानें भी इसी श्रेणी में आती हैं। उनका कहना है कि केवल उनके साथ ही यह कार्रवाई क्यों की गई।
मुनीश वर्मा ने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक दबाव के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को सभी अवैध निर्माणों पर समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए थी।
वहीं मौके पर मौजूद राजस्व अधिकारी ने स्पष्ट किया कि सरकार के आदेशानुसार सरकारी भूमि पर किए गए किसी भी अवैध कब्जे या निर्माण को हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि संबंधित पक्ष को पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे और आगे भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट