Post by : Himachal Bureau
चंबा जिला के खैरी सैक्टर में जम्मू-कश्मीर सीमा से सटे सेवा ब्रिज चेक पोस्ट का बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट पर चल रही वाहन जांच व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वहां से गुजरने वाले प्रत्येक वाहन की गहन जांच-पड़ताल की जाए। उन्होंने कहा कि जांच के साथ हर वाहन की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि जवानों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
दिनेश शर्मा ने बताया कि चंबा जिला का एक बड़ा हिस्सा पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर से सटा हुआ है। ऐसे में सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी तरह के संदिग्ध या अवांछनीय तत्व की एंट्री को रोकने के लिए पुलिस द्वारा सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
उन्होंने कहा कि सीमांत चेक पोस्टों पर सुरक्षा की दृष्टि से हर वाहन और व्यक्ति की जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जाती है। यह निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा था।
उल्लेखनीय है कि चंबा जिला की लगभग 216 किलोमीटर लंबी सीमा जम्मू-कश्मीर के डोडा और कठुआ जिलों से लगती है। इस पूरे क्षेत्र को पुलिस ने किहार, तीसा, पांगी और खैरी सैक्टर में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की हुई है। बुधवार को किए गए निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सेवा ब्रिज चेक पोस्ट की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर स्टाफ को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
ढलियारा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला...
NH-503 पर sharp turn पर Haryana नंबर truck हुआ अनियंत्रित, crash barrier और पेड़ की वजह से driver की
नगरी में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई, चार दुकानों पर चला बुलडो...
Government orders पर Nagar Panchayat और administration ने illegal encroachment हटाया, yellow machine
हिमाचल में PDS के तहत सरसों तेल सस्ता, लाखों परिवारों को राह...
PDS depots में mustard oil की कीमत ₹7 प्रति लीटर कम, APL, NFSA और taxpayer card holders को मिलेगा सी
धर्मशाला में शाम ढलते ही बसों की कमी, यात्रियों की बढ़ी मुश्...
शाम 6:50 के बाद बस service लगभग बंद, Kangra व आसपास रूट के यात्रियों को 7:45 तक इंतजार, ठंड में stud
सीमा चेक पोस्ट पर सुरक्षा कड़ी, हर वाहन की जांच अनिवार्य...
सेवा ब्रिज Check Post पर ASP ने किया surprise inspection, staff को हर vehicle की proper checking और
बोर्ड परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ाने को फिर लागू होगा ‘एग्ज...
HP Board exams में surveillance बढ़ाने के लिए Exam Mitra app अनिवार्य, question paper opening से ans
गोकल नगर में केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली रफ्तार...
Gokal Nagar में Kendriya Vidyalaya के लिए 48 kanal land transfer शुरू, joint inspection के बाद Bhanz