Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से डराने वाली घटना सामने आई है, जहां पहनाला क्षेत्र में एक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक दरक गया। पहाड़ी के टूटने से भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें तेजी से नीचे गांव की ओर आ गिरीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के दौरान आसमान में धूल का विशाल गुबार छा गया, जिसने आसपास के ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर भागकर अपनी जान बचाई। राहत की बात यह रही कि अब तक इस हादसे में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
हालांकि पहाड़ी से रुक-रुक कर पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी रहने से स्थानीय लोग भय के साए में जी रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अचानक हुए इस भूस्खलन ने पूरे इलाके में खौफ का माहौल बना दिया है।
विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही में प्रदेश में हुई भारी बारिश और बर्फबारी के बाद मिट्टी में नमी बनी हुई थी। इसके बाद मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने से मिट्टी ढीली हो गई, जिससे पहाड़ी का हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा।
प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और ग्रामीणों को प्रभावित क्षेत्र से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। अधिकारियों का कहना है कि इलाके की निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संभावित खतरे से समय रहते लोगों को सुरक्षित किया जा सके।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट