ढलियारा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
ढलियारा में तेज रफ्तार ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

Post by : Himachal Bureau

Feb. 5, 2026 4:49 p.m. 2475

राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर ढलियारा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। हनुमान मंदिर के समीप तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक हरियाणा नंबर का बताया जा रहा है, जो सोनीपत से पार्सल लेकर नगरोटा की ओर जा रहा था।

हादसा इतना गंभीर था कि यदि सड़क पर लगे क्रैश बैरियर और किनारे खड़ा पेड़ बीच में न आते, तो ट्रक सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिर सकता था। क्रैश बैरियर ने ट्रक को रोक लिया, जिससे चालक की जान बच गई।

दुर्घटना के समय सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज रफ्तार में था और तीखे मोड़ पर संतुलन बिगड़ते ही पलट गया। चालक ने हादसे का कारण अचानक ब्रेक फेल होना बताया है, हालांकि वास्तविक वजह की पुष्टि यांत्रिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह हादसा एक बार फिर एनएच-503 के खतरनाक मोड़ों, भारी वाहनों की तेज गति और सड़क सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय और गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस