धर्मशाला में शाम ढलते ही बसों की कमी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
धर्मशाला में शाम ढलते ही बसों की कमी, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Post by : Himachal Bureau

Feb. 5, 2026 3:39 p.m. 2421

धर्मशाला, जिसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है, वहां परिवहन व्यवस्था को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग नजर आ रहे हैं। शाम होते ही शहर से कांगड़ा, गगल और राजोल शाहपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर शाम 6:50 बजे के बाद बसों की उपलब्धता लगभग समाप्त हो जाती है, जिससे नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों सुजल नरयाल और विकांत ने बताया कि शाम सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें घर जाने के लिए कचहरी चौक या शिक्षा बोर्ड के पास लंबे समय तक बस का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 6:50 बजे के बाद अगली सरकारी बस सीधे 7:45 बजे आती है, जबकि कभी-कभी 7:20 बजे भी बस मिल जाती है। इस कारण यात्रियों को करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है और वे रात आठ से नौ बजे के बीच घर पहुंचते हैं।

यात्रियों का कहना है कि इस समय अधिकतर लंबी दूरी की बोल्वो बसें ही दिखाई देती हैं, जबकि स्थानीय रूट की बसें उपलब्ध नहीं होतीं। निजी बस संचालक भी इस समय सेवाएं नहीं दे रहे हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। होटल कर्मियों, सब्जी विक्रेताओं, कोचिंग पढ़ने वाले छात्रों और जिला पुस्तकालय आने वाले विद्यार्थियों को कड़ाके की ठंड में सड़कों पर बस का इंतजार करना पड़ रहा है।

गगल त्यारा निवासी आंचल चौधरी ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर धर्मशाला एचआरटीसी डिपो के टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी शिकायत सुने बिना कॉल काट दी गई। उन्होंने कहा कि रोजाना कचहरी चौक और शिक्षा बोर्ड क्षेत्र में कई यात्री बस का इंतजार करते रहते हैं, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

कचहरी चौक धर्मशाला का प्रमुख व्यापारिक और प्रशासनिक क्षेत्र है, जहां शाम पांच से सात बजे के बीच भारी भीड़ रहती है। इस दौरान लोग अपने कार्यालयों से घर लौटते हैं और बसों का इंतजार करते नजर आते हैं, लेकिन पर्याप्त बस सेवा उपलब्ध न होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रभावित यात्रियों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि शाम सात से 7:15 बजे के बीच धर्मशाला से कांगड़ा रूट पर अतिरिक्त बस सेवा शुरू की जाए। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो कामकाजी वर्ग और छात्रों को इसी तरह ठंड और असुविधा के बीच लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #धर्मशाला
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता