गोकल नगर में केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली रफ्तार
गोकल नगर में केंद्रीय विद्यालय निर्माण को मिली रफ्तार

Post by : Himachal Bureau

Feb. 5, 2026 2:43 p.m. 2237

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गोकल नगर में बनने वाले केंद्रीय विद्यालय को लेकर बड़ी प्रगति हुई है। गोकल नगर (भंजाल अप्पर) में करीब 48 कनाल भूमि केंद्रीय विद्यालय के नाम हस्तांतरित करने की प्रक्रिया राजस्व विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। इस पहल से क्षेत्र में लंबे समय से लंबित विद्यालय निर्माण की राह आसान होती नजर आ रही है।

प्रशासन के अनुसार भूमि का ज्वाइंट निरीक्षण पूरा होने के बाद इसे औपचारिक रूप से केंद्रीय विद्यालय संगठन को सौंपा जा सकता है। सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल माह से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं अस्थायी रूप से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में शुरू हो सकती हैं।

गोकल नगर और आसपास के क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग काफी समय से की जा रही थी। केंद्र सरकार द्वारा विद्यालय खोलने की अधिसूचना जारी होने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारी भी क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं और मूलभूत सुविधाएं पूरी होने पर कक्षाएं शुरू करने की बात कही थी।

प्रशासन ने अस्थायी तौर पर कक्षाएं शुरू करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भंजाल में दस कमरे उपलब्ध करवाए हैं। इसके साथ ही बिजली और पानी जैसी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था भी कर दी गई है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न हो।

तहसीलदार कुतलाज सिंह ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण को हरी झंडी मिल चुकी है और राजस्व विभाग आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। ज्वाइंट निरीक्षण के बाद मामला उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिससे विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ सकेगी।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके