हमीरपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में नेताओं ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह
हमीरपुर में सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में नेताओं ने बढ़ाया प्रतिभागियों का उत्साह

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

June 11, 2026 1:30 p.m. 509

हमीरपुर जिले के बड़ू स्थित बासी पैलेस में बुधवार देर रात को आयोजित मिस यूनिवर्स-हिमाचल प्रदेश एवं मिस टीन-हिमाचल प्रदेश प्रतियोगिता के फाइनल कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना दिया। इस भव्य आयोजन में प्रदेश भर से आई प्रतिभागी युवतियों ने विभिन्न राउंडों में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा और मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (इनोवेशन, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एंड गवर्नेंस) गोकुल बुटैल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने मंच पर पहुंचकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सांसद अनुराग शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की सौंदर्य प्रतियोगिता न केवल युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में भी मदद करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की युवतियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और ऐसे मंच उनके आत्मविश्वास को और मजबूत करते हैं।

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटैल ने भी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ इस तरह की युवा प्रतियोगिता में भाग लेना भी अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इससे व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। उन्होंने कहा कि इन मंचों पर भाग लेने से लड़कियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

गोकुल बुटैल ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं में रचनात्मकता और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता का प्रबंधन अत्यंत शानदार तरीके से किया गया है, जो सराहनीय है। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, आयोजक बेविन अत्री, डॉ. कैप्टन उदय, निर्णायक मंडल के सदस्य, मार्गदर्शक तथा पूर्व विजेता भी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला और प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। यह आयोजन हिमाचल में आयोजित प्रमुख मॉडलिंग इवेंट के रूप में देखा जा रहा है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और कोच की होगी समीक्षा कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हिमाचल में बारिश का कहर, 310 सड़कें बंद, कई घरों पर भूस्खलन का खतरा HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस भर्ती में डोप टेस्ट अनिवार्य, चार चरणों में होगा चयन हिमाचल हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी को दी राहत, कारोबारी की शिकायत पर चल रही कार्यवाही हुई समाप्त कांगड़ा में तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच चेन्नई में पहली बार गूंजेगा बिग बैश लीग का रोमांच, 12 दिसंबर को होगा मुकाबला