शिमला मज्याठ में दिन-दहाड़े घर में चोरी, लाखों के गहने और कैश गायब
शिमला मज्याठ में दिन-दहाड़े घर में चोरी, लाखों के गहने और कैश गायब

Post by : Himachal Bureau

June 11, 2026 6:34 p.m. 445

राजधानी शिमला के साथ लगते मज्याठ वार्ड के दिव्यनगर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब दिन-दिहाड़े एक घर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। एक शातिर चोर ने घर में घुसकर लाखों रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक परस राम (बबलू) ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि वह सुबह अपनी ड्यूटी पर चले गए थे और घर के टॉप फ्लोर में उनकी माता अकेली थीं। उनकी माता ने घर को ताला लगाकर कुछ समय के लिए बाहर जाने का निर्णय लिया था। इसी दौरान चोर ने इस मौके का फायदा उठाया। चोर ने पहले घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गया।

इसके बाद वह सीधे मुख्य कमरे में पहुंचा और अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा ली ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद उसने अलमारी में रखे गहनों और नकदी को चुरा लिया। पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी गए सामान में सोने और चांदी के आभूषण, एक डायमंड रिंग और लगभग 10,000 रुपये नकद शामिल हैं। इस घटना से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और घर में दहशत का माहौल है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है क्योंकि यह वारदात दिन के समय हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अब घरों में भी सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि चोर की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ किराएदारों ने एक संदिग्ध युवक को घटनास्थल से भागते हुए देखा है, जिसने चश्मा पहन रखा था। पुलिस अब इस जानकारी के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

#शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और कोच की होगी समीक्षा कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हिमाचल में बारिश का कहर, 310 सड़कें बंद, कई घरों पर भूस्खलन का खतरा HP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस भर्ती में डोप टेस्ट अनिवार्य, चार चरणों में होगा चयन हिमाचल हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी को दी राहत, कारोबारी की शिकायत पर चल रही कार्यवाही हुई समाप्त कांगड़ा में तीन दिन से लापता युवक का मिला शव, पुलिस हर पहलू से कर रही जांच चेन्नई में पहली बार गूंजेगा बिग बैश लीग का रोमांच, 12 दिसंबर को होगा मुकाबला मुख्यमंत्री सुक्खू ने लॉन्च की जल विभाग की नई किताब, जानिए क्यों है खास?