Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
जिला हमीरपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले की सभी 242 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम 15 जून को बहुतकनीकी कालेज बड़ू के सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण समारोह की अध्यक्षता आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा करेंगे।
इस संबंध में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बड़े स्तर पर होगा, जिसमें कुल 484 नवनिर्वाचित प्रधान एवं उपप्रधान शामिल होंगे। इसके अलावा बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि और आम लोग भी उपस्थित रह सकते हैं, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और सुचारू रखना अत्यंत आवश्यक है।
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर सभी प्रतिभागियों के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। साथ ही भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, वाहनों की पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। सभागार में सभी छह विकास खंडों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे, ताकि व्यवस्था में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक ब्लॉक में पर्याप्त संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की जाए, ताकि सभी जनप्रतिनिधियों का पंजीकरण, प्रमाण पत्र वितरण, किट वितरण और शपथ प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा सके। इसके साथ ही उपायुक्त ने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को समय पर आयोजन स्थल तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
इसके लिए जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय और सभी बीडीओ कार्यालय आपसी समन्वय से कार्य करें। यदि किसी क्षेत्र में बसों की आवश्यकता हो तो उसकी तत्काल मांग भेजी जाए। सभी प्रतिनिधियों को सुबह 11 बजे तक सभागार में पहुंचाना अनिवार्य किया गया है, ताकि शपथ ग्रहण कार्यक्रम निर्धारित समय पर शुरू किया जा सके। बड़ू क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सफाई और सुरक्षा को लेकर भी विशेष प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस बैठक में सहायक आयुक्त चिराग शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया, नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा, डीएसपी नितिन चौहान, एचआरटीसी के डीएम राजकुमार पाठक सहित ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि यह शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफल तरीके से संपन्न हो, जिससे नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को एक बेहतर शुरुआत मिल सके।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट