Author : Prem Sagar
तीर्थन घाटी गुशैनी/बंजार: जिला कुल्लू के बंजार में शनिवार को उपमंडल स्तरीय योजना, विकास एवं 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष तथा समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष राम सिंह मियां ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में बंजार उपमंडल में चल रहे विकास कार्यों, लंबित योजनाओं और लोगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विभागवार समीक्षा की गई। इस दौरान समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने तीर्थन घाटी समेत बंजार क्षेत्र की सड़क, बिजली, शिक्षा, पशुपालन और पर्यटन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
सदस्यों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैनी के भवन निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने की मांग रखी। इसके साथ ही बंजार-बठाहड़ सड़क पर जुलाई 2026 से बंद पड़े कार्य को दोबारा शुरू करने और नगलाड़ी-शर्ची सड़क की खराब स्थिति में सुधार करने की मांग की गई। बैठक में बरनागी से मशयार सड़क को चालू करने, गुशैनी पशु चिकित्सालय में रिक्त पद भरने और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को व्यवस्थित करने का मुद्दा भी उठाया गया। पर्यटन सीजन के दौरान होने वाले शोर-शराबे से स्थानीय लोगों को होने वाली परेशानी का विषय भी सदस्यों ने समिति के सामने रखा। उन्होंने पर्यटन सीजन में कानून-व्यवस्था और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
Read Also: पनोह में नालसा की योजनाओं और पोषण के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम
ग्राम पंचायत नोहांडा के पूर्व प्रधान एवं समिति के सदस्य स्वर्ण सिंह ठाकुर ने गुशैनी-पेखड़ी सड़क की खराब हालत का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने समिति अध्यक्ष को दिए मांग पत्र में बताया कि सड़क पर करीब 23 कैंचियां हैं, लेकिन कई जगह नालियां बंद पड़ी हैं। उनके अनुसार, बारिश का पानी नालियां बंद होने के कारण सड़क पर बहता रहता है, जिससे सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क के दोनों तरफ लंबी झाड़ियां भी उग आई हैं, जो बसों और छोटी गाड़ियों के शीशों तक पहुंच रही हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सड़क की नालियों की सफाई, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत और सड़क किनारे उगी झाड़ियों को हटाने की मांग की।
स्वर्ण सिंह ठाकुर ने गुशैनी से खारूंगचा तक बिछी हाई ट्रांसमिशन बिजली लाइन की पुरानी तारों को बदलने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि लाइन के अधिकांश हिस्से में जी-9 तार लगी हैं, जिन्हें वर्ष 1985 में क्षेत्र में बिजली पहुंचने के समय बिछाया गया था। उनके अनुसार, लंबे समय से इस्तेमाल के कारण तारों में जंग लग चुकी है और कई बार तार टूटने की घटनाओं से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। इस लाइन से नोहांडा और पेखड़ी पंचायतों को बिजली मिलती है। पुरानी तारों के कारण दोनों पंचायतों में वोल्टेज से जुड़ी समस्या भी बनी रहती है। उन्होंने पुरानी तारों को बदलकर एल्यूमिनियम कंडक्टर लगाने की मांग की, ताकि बिजली आपूर्ति में सुधार हो सके।
समिति अध्यक्ष राम सिंह मियां ने गैर सरकारी सदस्यों की ओर से उठाए गए जनहित के मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं का निपटारा एक माह के भीतर सुनिश्चित करने और विकास कार्यों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने करीब डेढ़ माह बाद दोबारा समीक्षा बैठक आयोजित करने की बात कही। इस बैठक में मौजूदा बैठक के दौरान उठाए गए मुद्दों पर हुई कार्रवाई और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। अब अगली समीक्षा बैठक में यह देखा जाएगा कि तीर्थन घाटी और बंजार क्षेत्र से जुड़े सड़क, बिजली, शिक्षा, पशुपालन और पर्यटन के मुद्दों पर विभागों की ओर से कितनी प्रगति की गई है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट