Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय सुजानपुर के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत पनोह में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नौवें पोषण माह के उपलक्ष्य में किया गया, जिसमें महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कानूनी अधिकारों, नालसा की योजनाओं और पोषण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कुलदीप शर्मा ने कहा कि आम लोगों को आसानी से न्याय उपलब्ध करवाने के लिए नालसा की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें मुफ्त कानूनी सहायता योजना प्रमुख है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा और अत्याचार से पीड़ित लोग, श्रमिक, किन्नर, कैदी और तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति किसी भी न्यायालय परिसर में स्थापित फ्रंट ऑफिस में जाकर मुफ्त कानूनी सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नालसा की हेल्पलाइन 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-224399 पर भी जानकारी ली जा सकती है।
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी भी दी गई। इसमें शिक्षा का अधिकार, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया गया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि मानव तस्करी के पीड़ितों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों, असंगठित क्षेत्र के कामगारों, नशे के जाल में फंसे लोगों और अत्याचार या तेजाब हमले की शिकार महिलाओं की सहायता के लिए भी नालसा की ओर से योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पोषण माह और इसके तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं तथा किशोरियों के लिए सही पोषण बेहद जरूरी है। संतुलित और पौष्टिक आहार के माध्यम से कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष नौवां पोषण माह 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के लक्ष्यों को हासिल करने में आंगनवाड़ी केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र मे...
मंडी के भरगांव निवासी डॉ. आशीष ठाकुर ने AIIMS Delhi से विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त की। अब श्री हरिहर हॉस
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे