Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर जिले में अदालतों में लंबित मामलों के जल्दी समाधान के लिए 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह लोक अदालत जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर हमीरपुर के साथ-साथ उपमंडल स्तर के न्यायिक परिसरों नादौन और बड़सर में आयोजित होगी। इस पहल का उद्देश्य आम लोगों को सरल, सस्ता और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि लोक अदालत में कई प्रकार के मामलों का निपटारा आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। इनमें आपराधिक कंपाउंडेबल मामले, एनआई एक्ट से जुड़े केस, धन वसूली और भूमि विवाद जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी। इससे लोगों को लंबे समय से चल रहे मामलों से राहत मिलेगी।
इसके अलावा सड़क दुर्घटना क्लेम, मोटर व्हीकल अधिनियम से जुड़े मामले, श्रम विवाद, बिजली, पानी और टेलीफोन के बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, वेतन, भत्ते और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों का भी समाधान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऐसे मामले भी लोक अदालत में सुलझाए जा सकते हैं, जो अभी तक किसी न्यायालय में दाखिल नहीं हुए हैं। इच्छुक लोग जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कार्यालय हमीरपुर या संबंधित न्यायालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। लोक अदालत से पहले प्री-लोक अदालत बैठक में भी मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए लोग जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के दूरभाष नंबर 01972-224399 पर संपर्क कर सकते हैं।
मंडी के भरगांव के डॉ. आशीष ठाकुर बने न्यूरोसर्जन, क्षेत्र मे...
मंडी के भरगांव निवासी डॉ. आशीष ठाकुर ने AIIMS Delhi से विशेषज्ञ शिक्षा प्राप्त की। अब श्री हरिहर हॉस
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे