राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत, 28 मामलों की सुनवाई
राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत, 28 मामलों की सुनवाई

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Jan. 7, 2026 10:55 a.m. 1865

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर, हमीरपुर में महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत लगाई। अदालत की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने की।

इस दौरान आयोग की सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर और रीना दरोच भी उपस्थित रहीं। अध्यक्ष विद्या नेगी ने बताया कि अदालत में महिलाओं से जुड़े घरेलू हिंसा, घरेलू विवाद, यौन उत्पीड़न, महिलाओं के अधिकारों के हनन सहित अत्याचार से संबंधित कुल 37 मामले सूचीबद्ध किए गए थे।

उन्होंने बताया कि इनमें से 28 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से पांच मामलों का निपटारा कर उन्हें बंद करने का निर्णय लिया गया। शेष मामलों में आयोग द्वारा संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

विद्या नेगी ने कहा कि अत्याचार से पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना राज्य महिला आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में नियमित रूप से जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और मामलों की सुनवाई के लिए अदालतें लगाई जा रही हैं, ताकि पीड़ित महिलाओं को अपने ही क्षेत्र में न्याय मिल सके।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव बुशरा अंसारी सिंह, विधि अधिकारी यशपाल शर्मा, हमीरपुर के डीएसपी हरीश गुलेरिया, महिला थाना हमीरपुर की प्रभारी प्रिया, महिला आयोग कार्यालय से राधिका, सोनिया, विनय शर्मा, सागर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता