Post by : Himachal Bureau
जिले में अचानक बढ़ी ठंड और घनी धुंध ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार सुबह से ही मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई। इसका असर राष्ट्रीय और राज्य मार्गों के साथ-साथ ग्रामीण सड़कों पर भी साफ दिखाई दिया। वाहनों को बहुत धीमी गति से चलना पड़ा और कई जगहों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर सफर करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों, पैदल चलने वालों और बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई।
सुबह और शाम के समय लोग घरों से निकलने से बचते नजर आए। स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप नहीं निकल सकी, जिससे ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया। लोग गर्म कपड़ों, मफलर, टोपी और दस्तानों में लिपटे दिखे, जबकि कई स्थानों पर लोग अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते रहे।
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री और न्यूनतम 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
धुंध को देखते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने जिला ऊना में वाहन चालकों से अपील की है कि वे कम गति से वाहन चलाएं, ताकि खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी खतरे में न डालें। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम और खराब हो सकता है तथा धुंध बढ़ने के साथ तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड का असर और तेज होने की संभावना है।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,