Author : Ramesh Kumar
भारतीय सेना का हिस्सा बनना जीवन की एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। यह उपलब्धि न केवल व्यक्ति के लिए बल्कि उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय होती है। ऐसा ही गौरवपूर्ण क्षण जिला मंडी के अंतर्गत तहसील निहरी की ग्राम पंचायत सोझा के छोटे से गांव बैहली (शाव) के लिए आया है।
गांव बैहली (शाव) की रहने वाली कुमारी महिमा शर्मा, सुपुत्री जीवन लता व पदम नाभ शर्मा, ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर परिश्रम के बल पर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
महिमा शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा कोटेश्वर पब्लिक स्कूल कुमारसेन तथा मिनरवा पब्लिक स्कूल घुमारवीं से हुई है। इसके पश्चात उन्होंने बीएससी तथा पीजी की शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। महिमा की कड़ी मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि मात्र 25 वर्ष की आयु में उनका चयन भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है।
बेटी की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लड़कियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं, तो वे हर क्षेत्र में उच्च मुकाम हासिल कर सकती हैं। महिमा शर्मा की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
बेटी की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे निहरी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैहली में अधीक्षक के पद पर कार्यरत बैहली निवासी योगेश ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा जलोग में प्रबंधक के रूप में कार्यरत गंगा राम वर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति बैहली के पूर्व प्रधान भगत सिंह, सोझा पंचायत प्रधान लीलाधर, पूर्व प्रधान नीम चंद, रिटायर्ड थानेदार सोझा निवासी टेक सिंह ठाकुर, देव महासू समिति प्रधान पन्ना लाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हाड़ा बोई में कार्यरत प्रवक्ता इतिहास चमन लाल, प्रवक्ता हिंदी घनश्याम शर्मा, शास्त्री बोधराज शर्मा तथा टीजीटी नॉन मेडिकल हुकम शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने महिमा शर्मा व उनके परिजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
सभी ने कहा कि पूरे क्षेत्र को इस बेटी पर नाज है। ग्राम पंचायत सोझा के बैहली गांव से संबंध रखने वाली महिमा शर्मा की इस उपलब्धि ने न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे देश में क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। अब महिमा शर्मा फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में भारतीय वायु सेना में अपनी सेवाएं देंगी।
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,
बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनि...
Old Monk Rum की आपूर्ति प्रभावित होने से पूर्व सैनिक परेशान, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई के बाद बाजार में
चिट्टा मुक्त अभियान में युवाओं से सक्रिय योगदान की अपील, नरे...
हमीरपुर में चिट्टा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। नरेश ठाकुर ने खेलो