टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच
टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच

Post by : Ram Chandar

Feb. 28, 2026 4:10 p.m. 129

रामपुर बुशहर: ननखड़ी के शकरेला मंडोली क्षेत्र में टाइगर्स कप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन टाइगर्स क्लब द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर मझौली टिप्पर के पूर्व उप प्रधान नरेंद्र चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि हिमाचल युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और आयोजकों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला देवनगर और श्याम नगर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में देवनगर ने श्याम नगर को केवल 3 रन से हराकर पहला मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए देवनगर की टीम ने 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्याम नगर की टीम करीबी मुकाबले में सफल नहीं हो पाई। बेहतर प्रदर्शन के लिए देवनगर के विकास लांबा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व जैसे गुणों को भी मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। उन्होंने क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

विशिष्ट अतिथि अश्वनी शर्मा ने भी खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित करते हुए टाइगर्स क्लब के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश चौहान ने बताया कि टाइगर्स कप में विभिन्न टीमों की भागीदारी रहेगी और पूरे टूर्नामेंट के दौरान खेल भावना, निष्पक्षता और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष भार्गव अग्रवाल, राजीव चौहान, तसवीर ठाकुर, साहिल मेहता, लक्ष्य ठाकुर, बालम चौहान, प्रवीण ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, विक्की ठाकुर और महिला मंडल मंडोली–शकरेला की महिलाएं सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस तरह के टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना जगाने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित होते हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #खेल समाचार #ताज़ा खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
डॉ. बिंदल बोले कांग्रेस सरकार के 40 माह में जनता प्रभावित टाइगर्स कप क्रिकेट 2026 देवनगर ने श्याम नगर को हराया मैच भरवाईं चिंतपूर्णी मंदिर के लिए 12.25 करोड़ की जल योजना हिमाचल बिजली दरों में बढ़ोतरी प्रस्तावित 10-25 पैसे प्रति यूनिट नूरपुर में बच्ची के अपहरण का प्रयास तीन आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर वन विभाग ने अवैध खैर तस्करी रोकते हुए वाहन जब्त किया हिमाचल हाईकोर्ट ने मनमाने तबादले पर लगाया रोक ननखड़ी में सेवाएं जारी स्वच्छता और डिजिटल सुविधा साथ-साथ घर-घर चल रहा पंजीकरण अभियान