Post by : Himachal Bureau
कांगड़ा जिले की नीतिका, जो उपमंडल देहरा की निवासी हैं, ने पिछले तीन वर्षों से 'आपदा मित्र' के रूप में सेवाएं दी हैं। उनके निस्वार्थ और समर्पित प्रयासों ने न सिर्फ कांगड़ा जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। नीतिका ने आपदा के समय प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, राहत सामग्री और भोजन प्रदान करने, बचाव कार्यों में सहयोग करने और पशुओं के रेस्क्यू जैसे कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया।
एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि नीतिका की सेवाएं केवल कर्तव्य तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए आशा और भरोसे का स्त्रोत बनकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाया। उनकी निष्ठा, ईमानदारी और साहस ने प्रशासन और समाज दोनों का विश्वास अर्जित किया।
नीतिका के इस निरंतर और सराहनीय सेवा के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। उन्हें 26 जनवरी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। एडीएम शिल्पी बेक्टा ने नीतिका को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका समर्पण और कार्य अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
नीतिका की यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि निस्वार्थ सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से समाज और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। उनके प्रयासों से कांगड़ा जिला और प्रदेश में disaster relief और समाज सेवा के क्षेत्र में नई मिसाल कायम हुई है।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल