आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय टीम पहुंची कांगड़ा
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का जायजा लेने केंद्रीय टीम पहुंची कांगड़ा

Author : Rajesh Vyas

Sept. 28, 2026 4:15 p.m. 126

मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से गठित अंतर-मंत्रालय केंद्रीय टीम सोमवार को कांगड़ा पहुंची। छह सदस्यीय केंद्रीय दल दो दिवसीय दौरे के दौरान जिले के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगा और नुकसान की स्थिति का जायजा लेगा। केंद्रीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त सचिव एम. रामचंद्रुडु ने किया। टीम में जल शक्ति मंत्रालय के निदेशक प्रकाश चंद, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के गेहूं विकास निदेशालय गुरुग्राम के निदेशक डॉ. सुभाष चंद्र, ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली के निदेशक रामवतार मीणा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय शिमला के कार्यकारी अभियंता शाश्वत महापात्रा, वित्त मंत्रालय नई दिल्ली के उप निदेशक कनव दुआ और अंतरिक्ष विभाग के वैज्ञानिक डॉ. श्री शशिवर्धन रेड्डी शामिल हैं।

गगल एयरपोर्ट पर हुआ केंद्रीय टीम का स्वागत

गगल हवाई अड्डे पहुंचने पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने केंद्रीय टीम का स्वागत किया। इसके बाद टीम ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून के दौरान हुए नुकसान और राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की जानकारी ली। बैठक में विभिन्न विभागों की ओर से आपदा से प्रभावित क्षेत्रों, हुए नुकसान और अब तक किए गए राहत एवं पुनर्स्थापना कार्यों की प्रगति से केंद्रीय टीम को अवगत करवाया गया।

Read Also: वाद्ययंत्रों की गूंज से देवमय हुई तीर्थन घाटी, गुशैनी में ब्रेलंगा मेले की धूम

प्रभावित क्षेत्रों का करेगी स्थलीय निरीक्षण

बैठक के बाद केंद्रीय टीम चंबा जिले के भटियात क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के लिए रवाना हुई। अपने दो दिवसीय कांगड़ा दौरे के दौरान टीम जिले के अलग-अलग प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान टीम बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति का जायजा लेगी। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली जाएगी।

विभागीय आकलन और राहत कार्यों की भी होगी समीक्षा

केंद्रीय टीम विभिन्न विभागों द्वारा किए गए नुकसान के आकलन से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त करेगी। जिला अधिकारियों के साथ बैठकों में आपदा से हुए नुकसान, राहत कार्यों और आगे आवश्यक राहत उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम कांगड़ा अंजली गर्ग सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय टीम के स्थलीय निरीक्षण और विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर मानसून के दौरान हुए नुकसान की स्थिति का आकलन किया जाएगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #कांगड़ा समाचार #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता