Author : Ramesh Kumar
तहसील निहरी की ग्राम पंचायत किन्दर में आयोजित जय श्री देव गण समर कप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। पांच दिनों तक चले इस क्रिकेट आयोजन में क्षेत्र की 30 टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनका स्थानीय लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जिला शिमला की दो मजबूत टीमें आईजीएमसी शिमला और आईपीएच गुम्मा आमने-सामने थीं। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन अंत में आईजीएमसी शिमला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मैच के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते रहे।
समापन समारोह में ग्राम पंचायत किन्दर की नवनिर्वाचित प्रधान इंदिरा शर्मा, उपप्रधान ललित शर्मा और वार्ड सदस्या दलगिरु देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करते हुए खिलाड़ियों की मेहनत और खेल भावना की सराहना की। इस अवसर पर पंचायत के पूर्व प्रधान ललित शर्मा, कौला राम वर्मा, मेहरचंद, चेत राम भारद्वाज, बंसी लाल, ठाकुर दास, देवी सिंह, हेत राम वर्मा और ब्रीज लाल वर्मा सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान किन्दर गांव की महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। पूरे आयोजन में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।
किन्दर पंचायत हाल के वर्षों में अस्तित्व में आई है। इससे पहले यह क्षेत्र बंदली पंचायत का हिस्सा था। नई पंचायत बनने के बाद यहां विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक और खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और गांव में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।
आयोजन समिति के सदस्य प्रवीन ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूरे गांव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह समर कप का तीसरा संस्करण था और हर वर्ष लोगों का उत्साह पहले से अधिक देखने को मिल रहा है।
उन्होंने पूर्व प्रधान ललित शर्मा की भी सराहना करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते उन्होंने हमेशा इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद अब स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों को अगले वर्ष होने वाले समर कप का इंतजार रहेगा।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे