पट्टा में नवनिर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
पट्टा में नवनिर्वाचित पंचायत वार्ड सदस्यों का चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Author : Satish Kumar

Sept. 11, 2026 11:14 a.m. 117

बद्दी, 10 सितंबर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन के निर्देशानुसार विकास खंड पट्टा के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए नए आईटीआई भवन पट्टा महलोग में चार दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विकास खंड की विभिन्न पंचायतों के कुल 157 नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य हिस्सा ले रहे हैं।

तीन बैच में होगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के पहले चरण में 7 से 10 सितंबर तक गुल्लरवाला, भटोली कलां, साईं, सौड़ी, हरिपुर संडोली, मंधाला, कालूझंडा और बरोटीवाला पंचायतों के 54 वार्ड सदस्य शामिल हुए। दूसरे चरण का प्रशिक्षण 15 से 18 सितंबर तक आयोजित होगा। इसमें बढ़लग, जाडला, घड़सी, चंडी, दाड़वा, कृष्णगढ़, मंडेसर, जगजीतनगर और बुधार कनैता पंचायतों के 53 सदस्य हिस्सा लेंगे। तीसरे चरण में 21 से 24 सितंबर तक पट्टानाली, कैंडोल, चडियार, भावगुड़ी, सूरजपुर, गोयला, ढकरियाणा, बाडियां और नालका पंचायतों के 50 वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

पंचायत प्रशासन और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी

चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों में खंड विकास अधिकारी कुलदीप सिंह, कनिष्ठ अभियंता मनोज पुंडीर और पंचायत सचिवों द्वारा नवनिर्वाचित सदस्यों को पंचायत व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में 73वें संविधान संशोधन, पंचायतों के प्रशासनिक ढांचे, बैठकों के संचालन, ग्राम सभा, ई-परिवार रजिस्टर, ऑनलाइन जन्म, मृत्यु और विवाह पंजीकरण जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा पंचायत बजट, वित्तीय प्रबंधन और निर्माण कार्यों के तकनीकी प्रबंधन के बारे में भी व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। एनआरएलएम स्टाफ की प्रिया सोनी द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी भी दी जाएगी।

Read Also: पालमपुर में सौरभ कालिया वन विहार की टॉय ट्रेन का सफल ट्रायल, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

सरकारी योजनाओं और ई-पोर्टल का दिया जा रहा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, बाल विकास, तहसील कल्याण, पुलिस और अग्निशमन विभागों का भी सहयोग लिया जा रहा है। नवनिर्वाचित सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ न्यायिक प्रक्रियाओं और सामाजिक मुद्दों के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान नशा निवारण, पॉक्सो अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम, आपदा प्रबंधन और सतत विकास लक्ष्यों से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही ई-ग्राम स्वराज, निर्णय और समर्थ जैसे महत्वपूर्ण ई-पोर्टलों के संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों, पंचायत प्रशासन और सरकारी योजनाओं की बेहतर समझ प्रदान करना है, ताकि वे अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकें।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #सोलन #बद्दी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके