चंबा के भरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों की मौके पर मौत
चंबा के भरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो युवकों की मौके पर मौत

Post by : Himachal Bureau

Sept. 11, 2026 3:27 p.m. 116

चंबा के भरमौर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। दिनका घार के पास एक बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक बोलेरो में अकेले सवार थे। जानकारी के अनुसार बोलेरो वाहन लहर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाने के बाद भरमौर की ओर वापस लौट रहा था। इसी दौरान दिनका घार के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान चालक रविंद्र कुमार, निवासी गांव चौबिया, और विशाल कपूर निवासी भरमौर के रूप में हुई है। वाहन के खाई में गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Read Also: आईएचएम हमीरपुर में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत, नैंसी बनीं मिस फ्रेशर

एसपी चंबा ने की दो मौतों की पुष्टि

एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने दिनका घार के पास बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। भरमौर क्षेत्र में हुए इस हादसे से स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किस वजह से अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिरा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #यात्रा समाचार #सफर की खबरें #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके