कांगड़ा के इंदौरा में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच शुरू
कांगड़ा के इंदौरा में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, जांच शुरू

Post by : Himachal Bureau

Sept. 11, 2026 2:04 p.m. 118

इंदौरा, कांगड़ा। जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा के थपकौर क्षेत्र में चक्की खड्ड के समीप एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का शव पानी में औंधे मुंह मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम

सूचना मिलते ही एएसपी धर्म चंद वर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला के शरीर पर चोट और घर्षण के निशान पाए गए हैं, जिसके चलते पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी।

Read Also: आईएचएम हमीरपुर में नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत, नैंसी बनीं मिस फ्रेशर

72 घंटे तक शवगृह में रखा जाएगा शव

पुलिस के अनुसार शव ज्यादा पुराना नहीं लग रहा है। महिला की पहचान सुनिश्चित करने के लिए शव को 72 घंटे तक नागरिक चिकित्सालय नूरपुर के शवगृह में रखा गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों से महिला के संबंध में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

दूसरे राज्यों की पुलिस से भी किया संपर्क

एएसपी धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है। महिला की पहचान के लिए साथ लगते राज्यों की पुलिस को भी सूचना दी गई है। इसके अलावा सामाजिक नेटवर्क और अन्य माध्यमों से भी महिला की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जिला नूरपुर में महिला से संबंधित किसी गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों को पोस्टमार्टम और आगे की जांच के बाद स्पष्ट किया जा सकेगा।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #कांगड़ा समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके