Post by : Himachal Bureau
सुजानपुर, हमीरपुर। थाना क्षेत्र सुजानपुर की रंगड़ पंचायत के टपरा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 84 वर्षीय पूर्व सैनिक प्रेमू राम की खातरी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेमू राम सुबह करीब 5 बजे रोजाना की तरह गांव के पारंपरिक जलस्रोत से पानी भरने के लिए गए थे। आशंका है कि पानी भरते समय उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरे।
परिजनों के अनुसार प्रेमू राम जब काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार और स्थानीय लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की। इसी दौरान खातरी के पास उनका शव पानी में तैरता हुआ मिला। घटना की जानकारी तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही सुजानपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
Read Also: शिमला और रोहड़ू में चिट्टे के दो मामले, युवती समेत तीन गिरफ्तार
ग्रामीणों का कहना है कि टपरा गांव की यह खातरी काफी गहरी और फिसलन वाली है। इसके आसपास सुरक्षा के लिए पर्याप्त दीवार, रेलिंग या जाली नहीं लगी है। ऐसे में यहां लोगों के लिए हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी पंचायत के टपरा गांव में चार दिन पहले भी खातरी में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी।
एक ही स्थान पर महज चार दिन के भीतर दो लोगों की डूबने से मौत होने के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि खातरी के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाए और जाली या रेलिंग लगाई जाए, ताकि लोगों को गहरे पानी तक पहुंचने से रोका जा सके और भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे