विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज में अधिक से अधिक युवा लें भाग: अभिषेक गर्ग
विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज में अधिक से अधिक युवा लें भाग: अभिषेक गर्ग

Author : Rajneesh Kapil Hamirpur

Sept. 10, 2026 5:26 p.m. 115

हमीरपुर, 10 सितंबर। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और जिले के अधिक से अधिक युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग (VBYLD)-2027 से जोड़ने के उद्देश्य से वीरवार को माय भारत केंद्र हमीरपुर की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक गर्ग ने की। इसमें विभिन्न विभागों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित संस्थाओं के अधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। अभिषेक गर्ग ने कहा कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जहां उन्हें केवल प्रतिभागी के तौर पर नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय युवा नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे आने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से 15 से 29 वर्ष की आयु के युवा अपने विचार, नवाचार और विकास से जुड़े सुझाव सामने रख सकते हैं।

30 सितंबर तक क्विज में ले सकते हैं हिस्सा

कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज आयोजित की जा रही है। यह क्विज माय भारत पोर्टल पर 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलेगी। इसमें प्रतिभागियों को 20 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। क्विज में हिस्सा लेने वाले युवाओं को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

पांच चरणों में आगे बढ़ेगी चयन प्रक्रिया

क्विज के बाद चयनित प्रतिभागी दूसरे चरण में 5 से 9 अक्तूबर तक निबंध लेखन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद जिला चैंपियनशिप के चरण में 10 से 16 नवंबर तक प्रतिभागियों को पीपीटी प्रस्तुत करनी होगी। चौथे चरण में 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक राज्य स्तर पर पीपीटी प्रस्तुति होगी। चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय संवाद में प्रतिभागियों को अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।

Read Also: शिमला और रोहड़ू में चिट्टे के दो मामले, युवती समेत तीन गिरफ्तार

स्कूल-कॉलेजों को अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराने के निर्देश

एडीसी अभिषेक गर्ग ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि वे अपने संस्थानों के अधिक से अधिक युवाओं का विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज के लिए पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के दौरान किसी तरह की परेशानी आने पर माय भारत हमीरपुर के अधिकारियों और वॉलंटियरों से संपर्क किया जा सकता है। बैठक में माय भारत केंद्र हमीरपुर की जिला युवा अधिकारी दीपमाला ठाकुर ने VBYLD-2027 की विस्तृत जानकारी साझा की और सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का आग्रह किया। इस अवसर पर डीआरडीए की परियोजना अधिकारी अस्मिता ठाकुर, डिग्री कॉलेज धनेटा के प्रधानाचार्य डॉ. जीसी राणा, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक देशराज डोगरा, विभिन्न कॉलेजों के प्रधानाचार्य, नोडल अधिकारी और माय भारत के वॉलंटियर भी उपस्थित रहे।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #विद्यालय #हमीरपुर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके