Post by : Himachal Bureau
जिला मुख्यालय ऊना स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का स्थापना दिवस बुधवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों ने पुष्पवर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का शुभारंभ राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज के कर-कमलों से हुआ था, जिसके चलते विद्यालय और संत बाल जी महाराज के बीच एक विशेष भावनात्मक संबंध भी जुड़ा हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान संत बाल जी महाराज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी पूरे मनोयोग से करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बाल मन अत्यंत कोमल और सीखने के लिए सबसे उपयुक्त होता है, इसलिए छात्र जीवन में अर्जित की गई शिक्षा और संस्कार जीवन भर मार्गदर्शन करते हैं।
उन्होंने बच्चों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में उपयोग करने, शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक, नैतिक और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़े कई प्रेरक प्रसंग सुनाकर विद्यार्थियों को सदाचार और नैतिकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा पांचवीं की छात्रा वान्या ने श्री राधा रानी पर आधारित एक सुंदर कविता प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं विद्यालय की पूर्व छात्रा वृंदा शर्मा को नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटियाला में प्रवेश मिलने पर राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने स्थापना दिवस पर पधारे मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत बाल जी महाराज की प्रेरणा से ही विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को संस्कार, सभ्यता और संस्कृति से जोड़ा जाता है।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट