Author : Bhardwaj Mandi. (HP) Mandi. HP
राजकीय माध्यमिक पाठशाला कांगू में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चिट्टे की रोकथाम और नशे के दुष्प्रभाव पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) सुंदरनगर अमर नेगी ने की।
कार्यक्रम में एसडीएम ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इसके प्रभाव से परिवार और समाज भी प्रभावित होते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने साथियों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
अमर नेगी ने विद्यार्थियों को अज्ञात लोगों से खाने-पीने की चीजें न लेने और अनजान लोगों से मित्रता न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।
कार्यक्रम में स्थानीय स्कूल के विद्यार्थियों ने निबंध, कविता और लघु नाटिका के माध्यम से नशे के खिलाफ सशक्त संदेश दिया। विद्यार्थियों ने एक जागरूकता रैली भी निकाली, जिसमें सभी ने नशे के विरुद्ध शपथ ली।
इस अवसर पर महिला आरक्षी (सीआईडी) मधु, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल घनश्याम, पंचायत प्रतिनिधि, पंचायत सचिव, महिला मंडल सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, और स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें सतर्क रहकर समाज को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करना था।
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर