जीरो प्वाइंट पर डंगे में दरारें श्रीरेणुकाजी मार्ग पर मंडराया खतरा
जीरो प्वाइंट पर डंगे में दरारें श्रीरेणुकाजी मार्ग पर मंडराया खतरा

Post by : Himachal Bureau

Feb. 17, 2026 3:40 p.m. 2587

नाहन–श्रीरेणुकाजी मार्ग पर दोसड़का के समीप जीरो प्वाइंट पर बना डंगा हादसों को न्योता दे रहा है। हजारों रुपये की लागत से तैयार यह डंगा चंद दिनों में ही दरारों से भर गया है, जिससे मार्ग की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बरसात से महज दो महीने पहले बने इस डंगे की हालत पहली ही बरसात में बिगड़ती नजर आ रही है।

डंगे में पड़ी दरारें निर्माण में कथित तौर पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल की ओर इशारा कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गुणवत्ता नियंत्रण की अनदेखी की गई, जिसके चलते डंगा टिक नहीं पाया। इससे लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थिति इसलिए भी गंभीर है क्योंकि इस स्थान पर कोई क्रैश बैरियर नहीं लगाया गया है। डंगा टूटने की वजह से ऊपर की सड़क कभी भी धंस सकती है। नीचे नाहन–शिमला मुख्य मार्ग से लगातार वाहन गुजरते हैं और यदि ऊपर से मलबा या पत्थर गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।

हैरानी की बात यह है कि इसी स्थान पर कुछ वर्ष पहले भी भारी भूस्खलन हो चुका है। इसके बावजूद विभाग ने पुराने अनुभवों से सबक नहीं लिया और कथित तौर पर बरसात के दौरान ही लीपापोती वाला निर्माण कार्य करा दिया गया। ठेकेदार को भुगतान की जल्दबाजी में गुणवत्ता जांच पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसका खामियाजा अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

राहगीरों और वाहन चालकों का कहना है कि श्रीरेणुकाजी एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के दौरान यहां यातायात और भी बढ़ जाता है। ऐसे में खस्ताहाल सड़क और कमजोर डंगा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि डंगे की तुरंत मरम्मत कराई जाए, गुणवत्ता की जांच हो और सुरक्षा के लिए क्रैश बैरियर लगाए जाएं, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले हालात पर काबू पाया जा सके।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #सिरमौर
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रैंक, सराज का नाम किया रोशन 1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इतिहास बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता