Post by : Himachal Bureau
नाहन शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल सप्लाई लाइन में जगह-जगह लीकेज होने के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पीने का पानी सडक़ों पर बह रहा है। ऐसा ही एक गंभीर मामला नाहन शहर के यशवंत विहार बनोग-जरजा मार्ग पर सामने आया है, जहां जल शक्ति विभाग की पेयजल लाइन में पिछले तीन महीने से अधिक समय से लीकेज बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पेयजल लाइन से लगातार हो रही लीकेज के कारण सडक़ पर कीचड़ जमा हो गया है। इससे न केवल राहगीरों को पैदल चलने में भारी परेशानी हो रही है, बल्कि यह गंदा पानी आसपास के घरों तक भी पहुंच रहा है, जिससे लोगों को रोजमर्रा की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों गीता राम तोमर, जोगिंद्र सिंह, सुरेंद्र, महिपाल और राजेंद्र ने बताया कि इस समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग नाहन उपमंडल को कई बार टेलीफोन के माध्यम से सूचित किया गया, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। परिणामस्वरूप प्रतिदिन हजारों लीटर पीने का पानी व्यर्थ बह रहा है।
स्थानीय लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि तुरंत पेयजल लाइन की लीकेज को ठीक किया जाए, ताकि यह पानी लोगों के घरों में पीने के काम आ सके। उन्होंने कहा कि पानी की कमी के दौर में इस तरह की लापरवाही बेहद चिंताजनक है।
गौरतलब है कि नाहन शहर की कई अन्य गलियों में भी अक्सर पेयजल सप्लाई लाइन से पानी सडक़ों पर बहता देखा जा रहा है। नाहन के चौगान क्षेत्र में पीपल के पेड़ के पास लंबे समय से सीवरेज लाइन के साथ हजारों लीटर पानी बहते हुए चौगान के मुख्य गेट की ओर जा रहा है।
इस संबंध में जब जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता देवानंद पुंडीर से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन में लीकेज को लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी पेयजल लाइन से लीकेज होती है तो इसकी सूचना उपमंडल या मंडल कार्यालय को तुरंत दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट