Post by : Mamta
भाखड़ा विस्थापितों के शहर बिलासपुर में दशकों पुरानी सीवरेज प्रणाली को आधुनिक बनाने का काम शुरू हो गया है। कई सालों से धरातल पर आने का इंतजार कर रही यह परियोजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। शहर में पाईपलाइन बिछाने का काम लखनपुर से शुरू हो चुका है। परियोजना को दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम चरण में पाईपलाइन बिछाई जा रही है, जबकि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए मिट्टी परीक्षण सफल होने के बाद इसकी परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस योजना के लिए फ्रांस की एएफडी ने लगभग 100 करोड़ रुपए की फंडिंग प्रदान की है।
योजना के तहत लुहणू मैदान के पास 3.37 मिलियन लीटर क्षमता और लखनपुर में 1.97 मिलियन लीटर क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने प्रस्तावित हैं। बिलासपुर शहर के 11 वार्डों में 39 नए टैंक और लगभग 76 किलोमीटर लंबी पाईपलाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा तीन पंपिंग स्टेशन भी बनाए जाएंगे। वर्तमान में बिलासपुर की आबादी करीब 22 हजार है और 5500 परिवार शहर में रहते हैं।
शिलान्यास 23 मार्च 2012 को तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने किया था, तब योजना की लागत 22 करोड़ रुपए थी। लेकिन एनओसी न मिलने और अन्य देरी के कारण बजट बढ़कर 100 करोड़ रुपए तक पहुंच गया। अब आधुनिक सीवरेज प्रणाली के तहत लखनपुर से पाईपलाइन बिछाई जा रही है और एसटीपी का डिज़ाइन तैयार होने के बाद उसका निर्माण जल्द शुरू कर दिया जाएगा। इस परियोजना से शहर की पुरानी सीवरेज व्यवस्था बदल जाएगी और नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
गौवंश को बचाने के चक्कर में बड़ा हादसा! ऊना में हाईवे पर पलट...
Una-Nangal Highway पर गौवंश को बचाने के प्रयास में Truck अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क पर कचरा बिखरन
माता ज्वाला की कृपा से पूरी हुई मनोकामना, भक्त ने भेंट किया ...
Jwala Ji Temple में मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु ने 1 किलो Silver Chhatra अर्पित किया। मंदिर में श्र
सिरमौर के 640 किसानों को मिला MSP का लाभ, 3 दिन में खाते में...
सिरमौर में Wheat Procurement Season सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 640 Farmers से करीब 20 हजार क्विंटल गेहूं
पालमपुर में किसानों को मिला नया मार्गदर्शन, खेती और कमाई पर ...
पालमपुर में KVA Training Program के तहत किसानों को Management, FPO, Nutrition Garden और Modern Farmi
E20 पेट्रोल पर उठे नए सवाल, चींटियों के दावे पर BPCL ने बताई...
E20 Petrol को लेकर फैले दावों पर BPCL ने सफाई दी है। Company ने कहा कि Ants Attraction का दावा गलत ह
नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, अब एचआरटीसी बसों मे...
NEET Exam के अभ्यर्थियों को HRTC Bus Travel में बड़ी राहत मिली है। Admit Card दिखाकर छात्र परीक्षा क
हमीरपुर में योग दिवस का मेगा आयोजन, ट्रैफिक और सुरक्षा पर वि...
International Yoga Day पर 21 जून को हमीरपुर में राज्य स्तरीय Event होगा। Synthetic Track Ground में