चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद

Post by : Himachal Bureau

Feb. 3, 2026 4:25 p.m. 105

चंबा जिले के चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चांजू नाला के पास हुए भूस्खलन के कारण करीब बारह घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मार्ग बंद होने से तीसा रूट पर चलने वाली सरकारी और निजी बसें बीच रास्ते में फंस गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम लगभग नौ बजे बारिश के दौरान पहाड़ी दरकने से चांजू नाला के पास भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरा। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि भूस्खलन के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम सोमवार सुबह जेसीबी मशीन और स्टाफ के साथ मौके पर पहुंची। विभाग ने तेजी से काम शुरू करते हुए सड़क पर गिरे मलबे और पत्थरों को हटाने का अभियान चलाया। कड़ी मेहनत के बाद विभाग ने सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया।

यातायात बहाल होने के बाद ही रास्ते में फंसे वाहन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। लंबे समय तक मार्ग बंद रहने के कारण यात्रियों को देरी और असुविधा का सामना करना पड़ा, लेकिन सड़क खुलने के बाद स्थिति सामान्य हो गई।

लोक निर्माण विभाग तीसा मंडल के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता ईं. जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हुआ था, जिसे समय रहते बहाल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए तीसा मुख्य मार्ग पर सरेला नाला जैसे संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे मशीनरी और स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
चांजू नाला भूस्खलन से चंबा-तीसा मार्ग 12 घंटे रहा बंद सरकाघाट में आतंक मचाने वाला खूंखार तेंदुआ आखिरकार पकड़ा गया शाहपुर में सौर ऊर्जा परियोजना को मंजूरी, दो करोड़ से बनेगा प्लांट आय घटने से निगम पर बढ़ा आर्थिक दबाव चार करोड़ की कमी जाहू उपतहसील में फोटोस्टैट सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित कुठार में अवैध निर्माण पर टीसीपी विभाग की कार्रवाई नोटिस जारी कीमती धातुओं में जोरदार उछाल सोना-चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड पांगी घाटी में दिखा हिमालयन थार का दुर्लभ झुंड