Author : Prem Sagar
वनोगी पंचायत के देहूरी गांव में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए संपूर्ण उड़ान एनजीओ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रोटरी आई हॉस्पिटल, बजौरा के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को आंखों और सामान्य स्वास्थ्य से जुड़ी निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई।
शिविर में रोटरी आई हॉस्पिटल बजौरा से विशेषज्ञ नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. प्रेमल अफिनवाला अपनी पूरी टीम और प्रशिक्षित तकनीशियनों के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की निःशुल्क आंखों की जांच की तथा आवश्यक दवाइयां भी मुफ्त वितरित की गईं। यह पहली बार रहा जब रोटरी आई हॉस्पिटल द्वारा संपूर्ण उड़ान एनजीओ के माध्यम से देहूरी गांव में निःशुल्क नेत्र सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।

नेत्र जांच शिविर के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ. गुंजन ने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की। उनके साथ आई मेडिकल टीम ने मरीजों के निःशुल्क रक्त परीक्षण (ब्लड टेस्ट) किए और जरूरत के अनुसार दवाइयां भी वितरित की गईं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।
संपूर्ण उड़ान एनजीओ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर ने शिविर में सहयोग देने वाले गांववासियों, स्कूल प्रशासन और सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण उड़ान एनजीओ का उद्देश्य दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
विशेष बात यह रही कि सैंज-देहूरी संपर्क मार्ग बंद होने के बावजूद भी सेवा भावना के साथ पूरी मेडिकल टीम ने वाहन किराये पर लेकर देहूरी गांव तक पहुंचकर ग्रामीणों की सेवा की। इस शिविर के दौरान स्कूली बच्चों सहित कुल 88 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 55 मरीजों ने अपने स्वास्थ्य की सामान्य जांच करवाई।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमल अफिनवाला ने बताया कि जांच के दौरान कई स्कूली बच्चों की आंखें कमजोर पाई गईं, जिन्हें चश्मा लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने समय पर आंखों की जांच को बेहद जरूरी बताया ताकि भविष्य में गंभीर समस्याओं से बचा जा सके।
वहीं, संपूर्ण उड़ान एनजीओ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में आशा वर्कर भारती देवी का विशेष सहयोग रहा, जिनकी मदद से ग्रामीणों को शिविर की जानकारी मिली और अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सके। ग्रामीणों ने भी इस निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर के आयोजन के लिए संपूर्ण उड़ान एनजीओ और रोटरी आई हॉस्पिटल का आभार व्यक्त किया।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,