साईं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित
साईं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में वार्षिक पारितोषिक समारोह आयोजित

Author : Yadvinder Kumar, Mandi

Dec. 27, 2025 2:39 p.m. 3423

साईं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कलंझडी देवी खरोह में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में रणवीर सिंह परमार, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल आईटीआई रेल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखकर अभिभावक काफी प्रभावित हुए।

प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर पूरे वर्ष की शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। स्कूल के संस्थापक अजय ठाकुर और प्रधानाचार्य सुनीता ठाकुर ने मुख्य अतिथि रणवीर सिंह परमार और उनकी धर्मपत्नी सुदर्शना परमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में राष्ट्रीय एकता, विविधता में एकता और सामाजिक विषयों को सरल तरीके से दिखाया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने “ऑपरेशन सिंदूर” पर आधारित एक नाटक भी प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके साथ ही नशा मुक्ति पर आधारित एक लघु नाटक के माध्यम से बच्चों को चिट्टे से दूर रहने और खेल व पढ़ाई में मन लगाने का संदेश दिया गया। इन प्रस्तुतियों ने समाज में सकारात्मक सोच का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि रणवीर सिंह परमार ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं और आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई और खेलों में व्यस्त रखना बहुत जरूरी है ताकि वे गलत आदतों से दूर रहें। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित करना पूरे परिवार को शिक्षित करने जैसा है।

कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों ने इस आयोजन को यादगार बताया। पूरे समारोह ने बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

#हिमाचल प्रदेश #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक कचरा हटाया हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी किए निर्देश मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंबर तक चलेगी यात्रा हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प्रवक्ता हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके बाजार से गायब हुई ओल्ड मॉन्क, खाद्य सुरक्षा कार्रवाई से सैनिक मायूस