Post by : Himachal Bureau
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की बेटी प्रीति जिंटा एक बार फिर अपनी जड़ों से जुड़े भावुक अंदाज में नजर आईं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए उनके एक पोस्ट ने न सिर्फ बचपन की यादों को ताज़ा किया, बल्कि फैंस के दिलों को भी छू लिया।
प्रीति ने अपने पोस्ट में लिखा, "मैंने पहले भी कई बार Snow Man बनाया है, लेकिन इस बार का अनुभव बिल्कुल अलग और खास रहा। बच्चों की वजह से हमने Snow Girl बनाई है, जिसके पास Snow Skirt है। मुझे वह समय याद आ गया जब मैं शिमला में एक छोटी लड़की थी, चारों ओर बर्फ थी। समय कितनी तेजी से निकल जाता है और जिंदगी कैसे एक पूरा चक्कर लगा लेती है।"
शिमला से ताल्लुक रखने वाली प्रीति जिंटा को अक्सर अपनी पहाड़ी जड़ों से जुड़ा देखा जाता है। वे सोशल मीडिया हो या सार्वजनिक मंच पर हमेशा अपने बचपन, संस्कृति और हिमाचल की प्राकृतिक सुंदरता को गर्व के साथ साझा करती रही हैं।
गौरतलब है कि बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रीति जिंटा ने आगे बढ़कर 30 लाख रुपये की सहायता राशि दी थी, जिससे उनके मानवीय और सामाजिक सरोकार भी सामने आए।
उनका यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे बेहद पसंद कर रहे हैं, जो उनके हिमाचल से गहरे नाते और यादों को दर्शाता है।
मां आशापुरी मंदिर का इतिहास, पांडवों से जुड़ी हैं कई मान्यता...
Maa Ashapuri Temple: पांडव काल से जुड़ा मंदिर इतिहा
चंबा मिंजर मेला समापन समारोह में CM सुक्खू करेंगे अध्यक्षता,...
चंबा मिंजर मेला 2026 के समापन समारोह में CM Sukhu शामिल होंगे, मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन समेत कई विका
किन्नर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालुओं ने किया प...
Himachal News: Kinner Kailash Yatra शुरू, पहले दिन 115 श्रद्धालु रवाना। Online Registration जारी, Fi
मणिमहेश यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण अनिवा...
Manimahesh Yatra 2026 में Online Registration, Chamba News, Yatra Update, Pilgrims Safety के लिए नई
गुरु पूर्णिमा 2026: गुरु महिमा, आस्था और भारतीय संस्कृति का ...
Guru Purnima 2026 पर जानें Guru Purnima, Guru Purnima 2026, Vyas Purnima, Guru Importance, Indian Cu
कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने हाई जंप में जीता रजत पद...
Commonwealth Games, Sarvesh Kushare, High Jump, Silver Medal, India Athletics में भारत को मिला रजत प
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने