Author : Prem Sagar
जिला कुल्लू में समग्र शिक्षा अभियान के तहत सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम “शिक्षा संवाद” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में समाज और समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना था। कार्यक्रम में शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर जिले के विभिन्न विद्यालयों की स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) ने अपने-अपने विद्यालयों में किए गए कार्यों की जानकारी दी। समितियों ने बताया कि उन्होंने स्कूल के विकास, विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुधार, नई शैक्षणिक गतिविधियों, सुविधाओं के विस्तार और समुदाय के सहयोग से किए गए प्रयासों के बारे में प्रस्तुति दी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दियोहरी की एसएमसी ने इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समिति ने शिक्षा के क्षेत्र में सामुदायिक सहयोग को मजबूत करने, छात्रों के हित में किए गए कार्यों और विद्यालय के समग्र विकास से जुड़ी योजनाओं को बहुत अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया। उनकी मेहनत और प्रयासों को देखते हुए समिति को ब्लॉक स्तर पर पहला स्थान और जिला स्तर पर दूसरा स्थान प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय के शिक्षकों, छात्रों और स्थानीय लोगों ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने एसएमसी के सदस्यों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी एसएमसी इसी तरह सक्रिय रहकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि समुदाय और स्कूल के बीच मजबूत सहयोग से बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट