Author : Prem Sagar
सैंज घाटी के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देहूरी में रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूरे साल क्लब द्वारा की गई गतिविधियों की चर्चा की गई और बच्चों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। क्लब के इंचार्ज देवेंद्र कुमार ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा का पालन करना और जनता को इसके नियम बताना हम सबकी जिम्मेदारी है, ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप ठाकुर, इतिहास प्रवक्ता अमर शर्मा, हिन्दी प्रवक्ता स्नेह किरण और टीजीटी हिंदी दुर्गादेवी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज आर्थिक विकास, बदलते जीवन स्तर और बढ़ते आवागमन के कारण सड़कों पर यातायात तेज़ी से बढ़ रहा है। यह सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए कई चुनौतियां खड़ी कर रहा है।
उन्होंने बताया कि लोगों को ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में शिक्षित करना जरूरी है। सड़क सुरक्षा सिर्फ नियमों का पालन नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग करें। शराब पीकर गाड़ी चलाना मौत को आमंत्रण देने जैसा है, इसलिए ऐसा कभी न करें। गति सीमा का पालन करें और मोबाइल फोन का इस्तेमाल गाड़ी चलाते समय बिल्कुल न करें।
इस बैठक ने बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षित जीवन जीने का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे
हिमाचल में 4.0 तीव्रता का भूकंप, शिमला समेत 5 जिलों में झटके...
Himachal Earthquake से बुधवार सुबह धरती हिली, शिमला समेत 5 जिलों में 4.0 तीव्रता के झटके महसूस हुए,