Post by : Himachal Bureau
हिमाचल प्रदेश में B.Ed पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। राज्य सरकार ने 100 सरकारी स्कूलों में CBSE पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी के तहत गणित और अंग्रेजी विषय के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने अधिसूचना जारी की है, जिसके अंतर्गत कुल 624 पद भरे जाएंगे।
इन 624 पदों में 312 अंग्रेजी और 312 गणित के शिक्षक शामिल हैं। चयनित अभ्यर्थियों को नियमित सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलेगा, बल्कि फिक्स मानदेय के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। प्रत्येक शिक्षक को 30,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा, जो केवल 10 माह के शैक्षणिक सत्र के लिए मान्य होगा। हालांकि, सरकारी कार्यों के लिए यात्रा करने पर नियमों के अनुसार टीए-डीए की सुविधा दी जाएगी। नियुक्ति की अधिकतम अवधि पांच वर्ष निर्धारित की गई है और इस दौरान शिक्षकों की तैनाती किसी भी CBSE से संबद्ध सरकारी स्कूल में की जा सकेगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी और 21 फरवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक चलेगी। आवेदन से पहले आयोग की वेबसाइट पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा या स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, जिसमें 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
योग्यता की बात करें तो अंग्रेजी शिक्षक पद के लिए एमए अंग्रेजी और बीएड के साथ स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं, जबकि गणित शिक्षक पद के लिए एमए या एमएससी गणित तथा बीएड अनिवार्य है। आयु सीमा 25 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। इन पदों के लिए टेट पास होना अनिवार्य नहीं रखा गया है।
मां के संघर्ष ने बेटी को दिलाई सफलता, वैष्वी का एम्स पटना मे...
Hamirpur की वैष्वी शर्मा ने NEET-UG में 653 अंक और AIR 1239 हासिल कर AIIMS पटना में MBBS सीट प्राप्त
हमीरपुर में आज करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का रहेगा इंतजा...
Karwa Chauth 2026 पर हमीरपुर में सुहागिनें रखेंगी व्रत। जानें पूजा की परंपरा, चंद्रोदय का इंतजार और
राजेश धर्माणी ने युवाओं से इनोवेशन और रिसर्च पर ध्यान देने क...
हमीरपुर में राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से Innovation, Research और Entrepreneurship पर ध्यान देने
शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कृष्ण लीलाओं ने मोहा मन...
Baddi News: झाड़माजरी के पास शाहपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रीकृष्ण की माखन लीला की झां
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल