Author : Prem Sagar
बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र शौरी रविवार से ग्राम पंचायत श्रीकोट के दो दिवसीय प्रवास पर रहे। इस प्रवास के दौरान उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त मूलभूत समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की और प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्न उठाए। विधायक शौरी ने कहा कि बार-बार सूचित करने के बावजूद दूरस्थ पंचायतों की अनदेखी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं जनविरोधी है।
दौरे के पहले दिन विधायक शौरी ने श्रीकोट पंचायत मुख्यालय में ग्रामीणों से भेंट की और रात का ठहराव किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने क्षेत्र की समस्याएँ खुलकर रखीं। ग्रामीणों ने बताया कि सरकार के कागज़ों में बड़े-बड़े विकास दावे किए जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। विधायक ने कहा कि वास्तविक स्थिति जानने के लिए ही वे दूरस्थ पंचायतों में रात्रि प्रवास कर रहे हैं।
रविवार को विधायक ने शपनील, शिजाहू और शनाड़ गांवों का दौरा किया, जबकि सोमवार को कनौन और अनाह गांवों में उन्होंने जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने सड़क, परिवहन, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर गंभीर रोष व्यक्त किया। कई समस्याओं का विधायक ने मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मुद्दों को संबंधित विभागों और प्रशासनिक स्तर पर शीघ्रता से उठाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने खासतौर पर पिछले लगभग छह माह से बंद पड़ी बस सेवा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। विधायक शौरी ने इसे सरकार की घोर लापरवाही करार देते हुए कहा कि दुर्गम क्षेत्रों की जीवनरेखा मानी जाने वाली बस सेवा का इतने लंबे समय तक बंद रहना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र बस सेवा बहाल नहीं हुई, तो यह मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।
पेयजल संकट पर भी विधायक ने सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि वर्षों से योजनाओं की घोषणाएँ तो होती रही हैं, लेकिन धरातल पर कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के लिए व्यवहारिक और स्थायी पेयजल योजना तैयार कर इसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करवाया जाएगा।
सड़क सुविधाओं को लेकर विधायक ने जानकारी दी कि शपनील गांव तक सड़क पहुँचाने की योजना उनकी प्राथमिकता में स्वीकृत करवाई जा चुकी है। वहीं शिजाहू गांव को सड़क से जोड़ने के लिए मार्ग को आम बजट में शामिल करवाना उनकी सतत पैरवी का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार की धीमी कार्यप्रणाली के बावजूद वे दस्तावेजी प्रक्रिया को तेजी से पूर्ण करवाकर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विधायक शौरी ने कहा कि श्रीकोट क्षेत्र आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा है, जो वर्तमान सरकार के विकास दावों की वास्तविकता को उजागर करता है। उन्होंने दो टूक कहा कि जब तक सड़क, परिवहन और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएँ सुदृढ़ नहीं होतीं, तब तक विकास के दावे खोखले ही रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि दूरस्थ पंचायतों में रात्रि प्रवास कर वे न केवल जनसमस्याओं का प्रत्यक्ष आकलन कर रहे हैं, बल्कि सरकार और प्रशासन को जवाबदेह बनाने का कार्य भी कर रहे हैं। विधायक शौरी ने विश्वास दिलाया कि ग्राम पंचायत श्रीकोट के समग्र विकास, आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और मूलभूत सुविधाओं की बहाली हेतु उनका संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और वे जनता की आवाज़ को हर मंच पर मजबूती से उठाते रहेंगे।
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट