बद्दी में शादी की खुशियां मातम में बदली, दादा का निधन
बद्दी में शादी की खुशियां मातम में बदली, दादा का निधन

Post by : Himachal Bureau

Feb. 10, 2026 4:04 p.m. 119

औद्योगिक नगरी बद्दी के वार्ड नंबर दो महाराणा प्रताप नगर में एक हंसता-खेलता परिवार उस समय गहरे शोक में डूब गया, जब पोते की शादी से पहले दादा का निधन हो गया। जहां घर में शहनाइयों की गूंज और विवाह की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक आई इस दुखद घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

प्रसिद्ध हेयर ड्रेसर नीलम कुमार (नीलू) के घर में उनके पुत्र सागर की शादी की तैयारियां पिछले कई महीनों से जोरों पर चल रही थीं। मंगलवार को जिला ऊना के लिए बारात रवाना होने वाली थी। घर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था और रिश्तेदारों व मेहमानों का आना शुरू हो चुका था। लेकिन रविवार रात अचानक हुई घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

जानकारी के अनुसार नीलम कुमार के 82 वर्षीय पिता मदन लाल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार उन्हें ब्रेन हेमरेज की समस्या भी थी, जिसके चलते उनकी हालत गंभीर हो गई थी।

स्वर्गीय मदन लाल बद्दी शहर के सम्मानित और मिलनसार व्यक्तियों में से एक थे। वे वर्षों से अपनी दुकान के माध्यम से लोगों से जुड़े हुए थे और समाज में उनकी अलग पहचान थी। उनके निधन से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

मदन लाल अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां और पांच पोते-पोतियों से भरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में जहां बारात की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब अंतिम संस्कार की तैयारियां करनी पड़ीं। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया है और स्थानीय लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

#हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #सोलन #बद्दी
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पालमपुर में खिला रंगों का संसार, 50 हजार ट्यूलिप से सजा गार्डन पर्यटकों के लिए खुला पशु मित्र भर्ती में महिला गिरी, वायरल वीडियो से उठा विवाद चंबा के चौंरी गांव में मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान भोरंज मिनी सचिवालय कैंटीन 3 साल के लिए होगी नीलाम जगतसुख मनाली में बगीचे से महिला का शव बरामद, हत्या आशंका शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.811 किग्रा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार मैक्लोडगंज में चीनी नागरिक को ठहराने पर मकान मालिक पर केस चमेरा झील तलेरू में 20-22 फरवरी तक होगा लेक फेस्टिवल