चमेरा झील तलेरू में 20-22 फरवरी तक होगा लेक फेस्टिवल
चमेरा झील तलेरू में 20-22 फरवरी तक होगा लेक फेस्टिवल

Post by : Himachal Bureau

Feb. 10, 2026 10:47 a.m. 150

चम्बा जिले के उपमंडल सलूणी स्थित तलेरू पर्यटन स्थल में 20 से 22 फरवरी तक लेक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और फेस्टिवल के सफल आयोजन के लिए तैयार कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि उपमंडलीय प्रशासन सलूणी द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से सलूणी और तीसा क्षेत्र के अनछुए पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने जानकारी दी कि फेस्टिवल के दौरान दो दिनों तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा लोक संगीत और पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अलावा पर्यटकों के मनोरंजन के लिए बोटिंग और अन्य कई आकर्षक गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे पर्यटन गतिविधियों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

लेक फेस्टिवल में महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस पहल से स्थानीय हस्तशिल्प और उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं और स्थानीय समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।

उपायुक्त ने आयोजन के दौरान स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया कर्मियों से इस आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक पर्यटक इस कार्यक्रम से जुड़ सकें।

इस अवसर पर एसडीएम सलूणी चंद्रवीर सिंह, एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला विकास अधिकारी तिवेंद्र चिनोरिया, बैरा स्यूल परियोजना एनएचपीसी के महाप्रबंधक छत्र रंजन शर्मा, तहसीलदार सलूणी अभिराय सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

#ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार #भारतीय खबरें #चंबा
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
पालमपुर में खिला रंगों का संसार, 50 हजार ट्यूलिप से सजा गार्डन पर्यटकों के लिए खुला पशु मित्र भर्ती में महिला गिरी, वायरल वीडियो से उठा विवाद चंबा के चौंरी गांव में मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान भोरंज मिनी सचिवालय कैंटीन 3 साल के लिए होगी नीलाम जगतसुख मनाली में बगीचे से महिला का शव बरामद, हत्या आशंका शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.811 किग्रा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार मैक्लोडगंज में चीनी नागरिक को ठहराने पर मकान मालिक पर केस चमेरा झील तलेरू में 20-22 फरवरी तक होगा लेक फेस्टिवल