Post by : Himachal Bureau
ऊना मुख्यालय स्थित एक बैंक में होटल प्रोजेक्ट के लिए लिए गए ऋण से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर सहित कुल नौ अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई युद्ध चंद बैंस निवासी जिला मंडी की शिकायत के आधार पर की गई है, जिन्होंने वर्ष 2016 में होटल प्रोजेक्ट के लिए बैंक से लोन लिया था।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि बैंक अधिकारियों ने उनकी गिरवी रखी गई होटल संपत्तियों से संबंधित लोन रिकॉर्ड को जानबूझकर हटाया, नष्ट किया और उनमें रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों ने आपसी साजिश के तहत संपत्ति की कीमत कम दिखाकर भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाया।
इतना ही नहीं, वैध लोन को गलत तरीके से एनपीए घोषित कर दिया गया और लोन फाइल में मौजूद मूल्यांकन से जुड़े अहम दस्तावेज, जो बैंक अधिकारियों की जिम्मेदारी में थे, वह भी गायब पाए गए। पीड़ित ने इस पूरे मामले की शिकायत ऊना पुलिस को दी, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
एसपी अमित यादव ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद बैंक के पूर्व एमडी और आठ अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी धारा 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब सभी संबंधित दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे