Post by : Himachal Bureau
धर्मशाला के मैक्लोडगंज में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे चीनी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मकान मालिक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार विदेशी नागरिक को नियमों की अनदेखी करते हुए अपने घर में ठहराया गया था, जो सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जा रहा है।
जांच के दौरान सामने आया कि मैक्लोडगंज के एक परिवार ने पूर्व चीनी पुलिसकर्मी लौ वेननियन को लगभग 130 दिनों तक अपने घर में रखा था। विदेशी नागरिक अधिनियम के अनुसार किसी भी विदेशी नागरिक को ठहराने पर मकान मालिक के लिए ‘सी-फॉर्म’ के माध्यम से विदेशी पंजीकरण कार्यालय (FRO) को सूचना देना अनिवार्य होता है। इस मामले में न तो स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई और न ही ऑनलाइन पंजीकरण किया गया।
पुलिस ने बताया कि चीनी नागरिक को 2 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह 19 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कई सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और अन्य केंद्रीय एजेंसियां आरोपी से भारत आने के उद्देश्य और उसके संपर्कों को लेकर गहन पूछताछ कर रही हैं।
मामला तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के निवास स्थान से जुड़े क्षेत्र का होने के कारण सुरक्षा एजेंसियां विशेष सतर्कता बरत रही हैं। निर्वासित तिब्बती सरकार के सुरक्षा विभाग ने भी इस मामले की जांच अपने स्तर पर शुरू कर दी है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस द्वारा आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप की प्रारंभिक फोरेंसिक जांच की गई है, जिसमें अब तक कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां पिछले चार महीनों के दौरान उसकी गतिविधियों और संपर्कों से जुड़ा डेटा खंगालने में जुटी हुई हैं।
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी विदेशी नागरिक को ठहराने से पहले निर्धारित नियमों का पालन अवश्य करें और संबंधित विभाग को सूचना दें, ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रह सके।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे