Post by : Himachal Bureau
मंडी, 8 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग क्षेत्र से एक दुखद हादसा सामने आया है। यहां गहरी खाई में गिरने से ग्राम पंचायत ताबण के चेवरी वार्ड नंबर चार के वार्ड सदस्य की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान नेहल गांव निवासी सोम कृष्ण (46) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रविवार शाम को फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों को भगाने के लिए खेतों की ओर गए थे। इसके बाद वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटे।
परिजनों के अनुसार, सोम कृष्ण के देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनकी चिंता बढ़ गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। आसपास के क्षेत्रों और खेतों में तलाश करने के बावजूद रात में उनका पता नहीं चल सका। अगले दिन सोमवार को तलाश के दौरान उनका शव नेहल नाला में एक ढांक के नीचे गहरी खाई में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया है कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि खाई में गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आई होंगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
read also: सोलन के बोर्डिंग स्कूल में जूनियर छात्र से रैगिंग और मारपीट, 5 पर केस
मामले में मृतक के परिजनों ने किसी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस फिलहाल घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।
सोम कृष्ण ग्राम पंचायत ताबण के चेवरी वार्ड नंबर चार से वार्ड सदस्य थे। उनकी अचानक मौत की खबर फैलने के बाद पंचायत क्षेत्र और आसपास के गांवों में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और परिवार के प्रति संवेदना जताई। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनुराग ठाकुर का जन्मदिन: समीरपुर से संसद और बीसीसीआई तक का स...
हमीरपुर के अनुराग ठाकुर का सफर क्रिकेट से बीसीसीआई अध्यक्ष, सांसद और केंद्रीय मंत्री तक पहुंचा। जानि
पालमपुर में स्कूली छात्रों को पोषण और आधुनिक खेती का प्रशिक्...
पालमपुर में नेक्स्ट जनरेशन कार्यक्रम शुरू हुआ। छात्रों को पोषण, संतुलित आहार, मोटे अनाज और आधुनिक खे
सिरमौर के 8 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम...
सिरमौर के कोटड़ी व्यास स्कूल के 8 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। हैंडबॉल
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को राष्ट्रीय सम्मान, प्रदेश का न...
हिमाचल की नन्ही कलाकार आशवी को National Inspiration Award 2026 से सम्मानित किया गया। कला और संस्कृति
सिरमौर में 24 वर्षीय प्रधान का फैसला, शादी में फिजूलखर्ची पर...
सिरमौर की सखोली पंचायत ने शादी में फिजूलखर्ची रोकने के लिए नए नियम बनाए, उल्लंघन पर ₹51 हजार जुर्मान
मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में हासिल की ऑल इंडिया 65वीं रै...
मंडी की मोनिका ठाकुर ने CSIR NET JRF में ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर सराज और हिमाचल का नाम रोशन कि
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब