Post by : Himachal Bureau
बिलासपुर, 8 सितंबर। हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर पुलिस ने चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंजाब से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी कथित संलिप्तता नशा तस्करी के साथ-साथ बिलासपुर में हुए चर्चित गोलीकांड से भी सामने आई है। पुलिस ने मलकीयत सिंह उर्फ मल्ली (38) को पंजाब के रोपड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान सामने आए सुरागों के आधार पर हुई। जांच में उसके बिलासपुर और मंडी क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई से जुड़े होने की बात सामने आई है। साथ ही पुलिस का दावा है कि जून 2024 में बिलासपुर में हुए गोलीकांड में शूटर की व्यवस्था कराने में भी उसकी भूमिका रही थी।
पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की शुरुआत 21 अगस्त को हुई, जब बिलासपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका। बाइक संख्या HP-29A-9612 पर सवार अमन और अरुण के कब्जे से पुलिस ने 14.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके बाद सदर थाना बिलासपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने डिजिटल और तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल किया। इसी दौरान चिट्टे की सप्लाई के कथित मुख्य स्रोत तक पहुंचने में पुलिस को सफलता मिली।
जांच में पंजाब के रोपड़ जिले की आनंदपुर साहिब तहसील के मिस्सेवाल निवासी मलकीयत सिंह उर्फ मल्ली का नाम सामने आया। इसके बाद बिलासपुर पुलिस की टीम ने रोपड़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ के जरिए चिट्टा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। जांच में सामने आए संपर्कों और लेन-देन सहित अन्य पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस जांच के अनुसार, मलकीयत सिंह का नाम 20 जून 2024 को बिलासपुर के परिधि गृह और जिला न्यायालय के समीप हुए गोलीकांड से भी जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि सौरभ पटियाल उर्फ फांदी पर हुए जानलेवा हमले में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए शूटर सन्नी गिल को मलकीयत सिंह ने हायर करवाया था। इस मामले में पुलिस पहले से हत्या के प्रयास, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत जांच कर रही थी। नई गिरफ्तारी को इस मामले की जांच में भी महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मलकीयत सिंह के खिलाफ हिमाचल प्रदेश और पंजाब में अलग-अलग वर्षों में कई आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, डकैती की तैयारी, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले शामिल बताए गए हैं। रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2012 से 2024 के बीच कीरतपुर साहिब, नालागढ़, आनंदपुर साहिब, कोट कहलूर, स्वारघाट और बिलासपुर सहित विभिन्न थानों में उसके खिलाफ मामले दर्ज हुए। पुलिस अब पुराने मामलों और वर्तमान जांच के बीच संभावित कड़ियों को भी खंगाल रही है।
Read Also: बमसन पहुंचे विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, दो पंचायतों में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बिलासपुर पुलिस के मुताबिक इस गिरफ्तारी के बाद जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के माध्यम से यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के संपर्क में कौन-कौन से पैडलर थे और नशे की सप्लाई कहां से हो रही थी। पुलिस का फोकस बिलासपुर और मंडी क्षेत्र में सक्रिय कथित सप्लाई चैन को समझने तथा उससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने पर है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने आरोपी मलकीयत सिंह की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
1 सितंबर 1972 को कांगड़ा से अलग बना था हमीरपुर जिला, जानें इ...
Hamirpur स्थापना दिवस पर जानें जिले का इतिहास, वीरभूमि की पहचान, कटोच वंश और 1 सितंबर 1972 को जिला ब
बिजली महादेव मंदिर में चला सफाई अभियान, 2 क्विंटल प्लास्टिक ...
कुल्लू के बिजली महादेव मंदिर में Rotary Club और रोवर्स-रेंजर्स ने सफाई अभियान चलाया। करीब 2 क्विंटल
हिमाचल में बढ़े स्वाइन फ्लू के मामले, इन लक्षणों को न करें न...
हिमाचल में Swine Flu के मामले बढ़े। जानें H1N1 Symptoms, बचाव, इलाज और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूर
नेपाल में फंसे हिमाचलियों की जानकारी दें, प्रशासन ने जारी कि...
Nepal Flood के बीच हमीरपुर प्रशासन अलर्ट, नेपाल गए परिजनों से संपर्क न होने पर तुरंत अधिकारियों को स
मणिमहेश यात्रा के पहले दिन 253 श्रद्धालु हुए रवाना, 20 सितंब...
Manimahesh Yatra 2026 के पहले दिन 253 श्रद्धालु रवाना हुए। Heli Taxi सेवा भी शुरू, 20 सितंबर तक चलेग
हिमाचल में स्वाइन फ्लू की दस्तक, इन लक्षणों को न करें नजरअंद...
हिमाचल में Swine Flu के 4 मामले मिले। जानें H1N1 Virus के लक्षण, बचाव के उपाय और कब लेनी चाहिए डॉक्ट
हथलौंण की बेटी शिल्पा सोनी का चयन, बंगाणा में बनेंगी रसायन प...
हथलौंण की शिल्पा सोनी ने Commission Exam पास कर Lecturer Chemistry पद हासिल किया, बंगाणा विद्यालय मे