शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.811 किग्रा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.811 किग्रा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Post by : Himachal Bureau

Feb. 10, 2026 11:41 a.m. 1698

हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। शिमला जिले के एसएसपी गौरव सिंह के कार्यभार संभालते ही पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में थाना चौपाल की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की और एक व्यक्ति को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चौपाल, उप निरीक्षक अम्बी लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम झिकनीपुल, लानी और बमटा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इस दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1.811 किलोग्राम चरस बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंदन बुधा पुत्र नर बहादुर के रूप में हुई है। आरोपी नेपाल का निवासी है और वर्तमान में तहसील चौपाल के गांव पुजारली (डाकघर बमटा) में रंजीत नामक व्यक्ति के घर में नौकर के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20, 61 और 85 के तहत गिरफ्तार किया है। मामले की आगामी जांच एएसआई जगदीश सिंह कर रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को खुफिया तंत्र और निगरानी और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस का उद्देश्य नशा तस्करों के नेटवर्क को जड़ से खत्म करना और युवाओं को इस दलदल से बचाना है।

एसएसपी गौरव सिंह ने चौपाल पुलिस की सराहना की और बताया कि शिमला पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे किसी भी नशा संबंधित अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इस कार्रवाई से पुलिस ने यह संदेश दिया है कि हिमाचल प्रदेश में नशा माफिया के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

#शिमला #हिमाचल प्रदेश #ब्रेकिंग न्यूज़ #ताज़ा खबरें #भारत समाचार
अनुच्छेद
प्रायोजित
ट्रेंडिंग खबरें
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़ाया मान पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर लगे गंभीर आरोप राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो सकते हैं बड़े खुलासे 15 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, भरवाने से पहले देखें रेट भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का आगाज आज, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया लगातार हार के बाद भारतीय टीम पर बीसीसीआई की नजर, कप्तान और कोच की होगी समीक्षा कांगड़ा के शाहपुर में पुलिस थाने के बाहर गिरे बुजुर्ग, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित हिमाचल में बारिश का कहर, 310 सड़कें बंद, कई घरों पर भूस्खलन का खतरा