Author : Rajneesh Kapil Hamirpur
हमीरपुर जिले के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार तेजी से हो रहा है। पिछले तीन वर्षों में इस क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, सड़कों, परिवहन और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसी क्रम में भोरंज अस्पताल का नाम स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में विशेष रूप से उभर कर सामने आया है।
भोरंज अस्पताल के पहले ब्लॉक का निर्माण लगभग साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से हुआ था, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। इसके अतिरिक्त दूसरे ब्लॉक का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। प्रदेश सरकार ने इस अस्पताल को आदर्श चिकित्सा संस्थान का दर्जा देकर यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की, जिससे हजारों क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो रही है।
अब भोरंज अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक नई क्रांति की तैयारी हो रही है। सरकार ने इस अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट (Critical Care Unit) स्थापित करने की मंजूरी दी है। इसके लिए लगभग 24 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। इस नई इकाई के बनने के बाद अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं का प्रावधान होगा।
क्रिटिकल केयर यूनिट के तहत अस्पताल में एक अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। इस ब्लॉक में डॉक्टरों के लगभग बारह नए पद और पैरामेडिकल स्टाफ के करीब बीस पद सृजित किए जाएंगे। अस्पताल में कुल 50 अतिरिक्त बेड्स का प्रावधान किया जाएगा, जिनमें आईसीयू के दस बेड और एचडीयू के छह बेड शामिल हैं। इसके अलावा आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड, आइसोलेशन रूम, डायलिसिस और एमसीएच में दो-दो बेड भी उपलब्ध होंगे।
क्रिटिकल केयर यूनिट में दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, दो एलडीआर (Labour Delivery Rooms) और एक प्वाइंट ऑफ केयर लैब भी स्थापित की जाएगी। इन सुविधाओं के साथ अब भोरंज अस्पताल में कई गंभीर बीमारियों का इलाज और ऑपरेशन क्षेत्रवासियों को यहीं पर ही मिल सकेगा, जिससे मरीजों को जिला अस्पताल तक जाने की आवश्यकता कम हो जाएगी।
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित होने के बाद क्षेत्रवासियों को अस्पताल में आधुनिक और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा और गंभीर मामलों में समय पर उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
भोरंज अस्पताल में इस नई इकाई के बनने के बाद यह न केवल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे जिले के स्वास्थ्य ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। विशेषज्ञ डॉक्टरों, प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ और अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधा प्रदान की जाएगी।
यह परियोजना न केवल भोरंज विधानसभा क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करेगी, बल्कि यह प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित होगी। क्षेत्र के लोग अब अपने घर के पास ही जिला अस्पताल जैसी सुविधाएं प्राप्त कर पाएंगे।
लगातार छठे दिन बंद रही माता वैष्णो देवी यात्रा, श्रद्धालुओं ...
Vaishno Devi Yatra लगातार छठे दिन बंद रही। Weather खराब होने से प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य रखने
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, किन्नर कैलाश यात्रा जारी रखने के आदे...
Himachal High Court ने Kinnar Kailash Yatra पर पंचायत के फैसले पर रोक लगाई। यात्रा जारी रखने और सुरक
26 जुलाई से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला, राज्यपाल कर...
चंबा में Minjar Fair 2026 का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा। Chamba News में जानें राज्यपाल के दौरे और कार
हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन आइस स्केटिंग ट्रॉफी में चयन...
हमीरपुर के समर्थ अत्री का Asian Ice Skating Trophy 2026 के लिए चयन, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, हि
दादा से पोती तक कायम रही निशानेबाजी की विरासत, प्रदेश का बढ़...
Shooting Championship में Patial Family की शानदार सफलता। पिता बने राज्य चैंपियन, बेटी ने जीता पदक, त
पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी का बड़ा दावा, पाक क्रिकेट टीम पर ...
Pakistan Cricket News: पूर्व गृह मंत्रालय अधिकारी ने Pakistani Players, Drug Trafficking और ISI को ल
राम मंदिर चढ़ावा मामले में आज आएगी SIT की फाइनल रिपोर्ट, हो ...
Ram Mandir Donation Case में आज SIT Final Report आने की संभावना। चढ़ावा मामले में जांच तेज, ट्रस्ट न